फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Village Heads Protest Against Officials, Warn of Mass Resignation Over Alleged Misbehavior

Kanpur: अधिकारियों के अभद्र व्यवहार से तंग आकर प्रधानों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी

Sun, 23 Aug 2026 05:04 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 23 Aug 2026 05:04 PM IST
सार

Kanpur News: अधिकारियों के कथित अभद्र व्यवहार और गांवों में विकास कार्यों की धीमी गति से नाराज पांच विकासखंडों के करीब दो सौ ग्राम प्रधानों ने रविवार को पतारा विकासखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Village Heads Protest Against Officials, Warn of Mass Resignation Over Alleged Misbehavior
प्रधानों ने खोला मोर्चा - फोटो : amar ujala

विस्तार

पतारा विकास खंड मुख्यालय में रविवार को पांच विकास खंडों—पतारा, बिधनू, भीतरगांव, सरसौल और घाटमपुर—के करीब दो सौ ग्राम प्रधानों ने एक अहम बैठक की। बैठक के बाद प्रधानों ने मुख्यालय का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन

अधिकारियों पर अपमानजनक और अभद्र व्यवहार का आरोप

ग्राम प्रधानों का कहना है कि जब से उन्हें प्रशासक का पद सौंपा गया है, तब से ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा उनके साथ लगातार अपमानजनक और अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। जनता द्वारा चुनकर आए जनप्रतिनिधियों के प्रति अधिकारियों का रवैया पूरी तरह से असहयोगात्मक बना हुआ है, जिससे गांवों में विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन





लंबित भुगतान और सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

प्रधान संघ के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह यादव की अगुवाई में हुई इस बैठक में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान लंबित रहने और पुराने भुगतानों को रोकने के प्रयासों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों के रवैये में जल्द सुधार नहीं आया, तो वे प्रदेश स्तर पर बड़ा मोर्चा खोलेंगे और प्रशासक पद से सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रधान और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed