फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Village Development Officer suspended for demanding bribe from employment servant

रोजगार सेवक से रिश्वत मांगने में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, रिश्वत मांगने का वीडियो हुआ था वायरल

Fri, 06 Mar 2020 12:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Mar 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
Village Development Officer suspended for demanding bribe from employment servant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Demo pic
फर्रुखाबाद में ग्राम विकास अधिकारी द्वारा संविदा पर तैनात रोजगार सेवक से मानदेय भुगतान के लिए रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हुआ। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि कायमगंज ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिनौली के ग्राम रोजगार सेवक सुखवीर सिंह से मानदेय भुगतान में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) रवेंद्र कुमार सिंह ने रिश्वत मांगी। इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन


फोन पर हुई वार्ता की ऑडियो रिकार्डिंग भी रोजगार सेवक ने डीडीओ को दी। इस पर जिला विकास अधिकारी(डीडीओ) द्वारा कराई गई जांच में ग्राम विकास अधिकारी दोषी पाए गए। डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए डीआरडीए कार्यालय से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना सूचना कार्यालय से अनुपस्थित न रहने के आदेश दिए गए। डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला ने मामले की जांच खंड विकास अधिकारी बढ़पुर भावना यादव को सौंपकर 15 दिन में जांच रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed