फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vikroo

पंडी जी के जाते ही ताल ठोकने लगे लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
vikroo
कानपुर। विकास दुबे और उससे जुड़े लोगों का सफाया होने के बाद उसके गांव विकरु में अब एक एक नई राजनीति शुरू हो गईं है। गांव में जो भी सार्वजनिक कार्य बिना किसी विरोध के पूरा हो जाता था अब उसने आरोप-प्रत्यारोप और खींचतान शुरू हो गई। पहले विकास दुबे जिसे बगरू गांव के लोग पंडित जी के नाम से जानते हैं किधर के वजह से कुछ भी बोल नहीं पाता था, अब वह सभी लोग अपने अपने अधिकार को लेकर एक दूसरे के सामने आने लगे हैं। इसका सबसे ताजा उदाहरण गांव के किनारे बनाई जा रही एक संपर्क मार्ग में जिन जिन लोगों की जमीन जब तक विकास दुबे का दबदबा था, तब तक उस संपर्क मार्ग का निर्माण बिना किसी रूकावट के होता गया। जैसे ही विकास दुबे कांड का अंत हुआ उस संपर्क मार्ग को लेकर आपस में तकरार शुरू हो गई है। लोगों की आपसी तकरार में बात बात में यह भी कहा जाने लगा है कि अब पंडित जी नहीं रहे कि आकर सब को धमका देंगे, अपनी जमीन में अब हम रास्ता नहीं निकलने देंगे। इसी तरह के तमाम मामले होने लगे है। ------- गांव के 20 प्रतिशत लोग दुखी बाकी खुश कानपुर। गांव के कुछ बुजुर्ग जो अभी भी इस घटना से सहमे हुए हैं इसके बावजूद धीरे-धीरे पुरानी बातें बताने लगे हैं। पता चला है कि गुरु ग्राम सभा में कुल 12 सीटर है और करीब 3:30 हजार की जनसंख्या है जिसमें से 20% लोग ऐसे हैं जो विकास दुबे के जाने से दुखी हैं बाकी 80% लोग ऐसे हैं जो कहते हैं कि जो हुआ अच्छा हुआ। --------- जिसे पंडी जी चाहते थे वही बनता था प्रधान कानपुर। बात-बात में गांव वालों ने बताया कि विकरू और आसपास की 10 ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायत के चुनाव में विकास दुबे जिसे चाहता था, वही प्रधान पद का उम्मीदवार होता था और उसी की जीत होती थी। इसलिए जब चुनाव होता था तो चुनाव में कौन खड़ा होगा इसे लेकर गांव में कोई हलचल ही नही होती थी। गाँव वालों का कहना है कि अबकी पंचायत का चुनाव घमासान वाला होगा। बहुत से लोग भरे बैठे है कि इस बार परधानी लड़ेंगे। साथ मे यह भी कहते है कि अब तो पंडी जी का डर भी नही है। ------- हर महीने नहीं बंटता था कोटे का राशन कानपुर। विकरू और इसके आसपास की कई ग्राम सभाओं में कोटे का राशन हर महीने नहीं बांटा जाता था। ऐसा क्यों होता था, यह सवाल गांव वालों से करने पर लोग बताने लगे कि पंडी जी से पूछने की किसी की हिम्मत नहीं होती थी। बताया कि अगर पंडी जी होते तो इस महीने भी राशन नही मिलने वाला महीना था।लेकिन अब राशन मिलना शुरू हो गया है। एक कोटेदार सुरजन सिंह ने बताया कि अब गाँव मे स्थिति सामान्य है। एक मुस्लिम बिरादरी के बुजुर्ग ने पूरी कहानी तो बताई, जब उनका नाम पूछा तो उन्होंने हाथ जोड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed