फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey: जय के तीनों भाइयों का वकील की ड्रेस में कोर्ट में समर्पण, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Fri, 04 Sep 2020 06:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 04 Sep 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: Jai Bajpai's three brothers surrender in Kanpur gangster court
जय के तीनों भाइयों ने कोर्ट में किया समर्पण - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के तीनों फरार गैंगस्टर भाइयों ने वकीलों की ड्रेस में शुक्रवार को गैंगस्टर कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तीनों पर 25 हजार का इनाम है।
vikas dubey kanpur news: Jai Bajpai's three brothers surrender in Kanpur gangster court
जय के तीनों भाइयों ने कोर्ट में किया समर्पण - फोटो : अमर उजाला
तीनों भाई कोर्ट में सरेंडर करने के लिए पहले से ही वकीलों के संपर्क में थे। दोपहर लगभग एक बजे अधिवक्ता देवेंद्र द्विवेदी ने गैंगस्टर कोर्ट में जय के तीनों भाई रजयकांत बाजपेई, अजयकांत व शोभित के आत्मसमर्पण की अर्जी दी। तीनों की कोविड निगेटिव की रिपोर्ट भी दाखिल की गई।

vikas dubey kanpur news: Jai Bajpai's three brothers surrender in Kanpur gangster court
जय के तीनों भाइयों ने कोर्ट में किया समर्पण - फोटो : अमर उजाला
विशेष लोक अभियोजक घनश्याम श्रीवास्तव ने आरोपियों के प्रार्थनापत्र पर गैंगस्टर होने की रिपोर्ट लगाई। इसके बाद कोर्ट ने सरेंडर लेकर तीनों को जेल भेजने के आदेश दिए। समर्पण की सूचना पर फोर्स पहुंची और तीनों को जेल ले गई। मंगलवार को पुलिस ने तीनों भाइयों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की थी। तीनों के घर के बाहर मुनादी के साथ ही कुर्की नोटिस चस्पा किया गया था। इसी के दबाव में सरेंडर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: Jai Bajpai's three brothers surrender in Kanpur gangster court
जय के तीनों भाइयों ने कोर्ट में किया समर्पण - फोटो : अमर उजाला
मुंह खोला तो कई नामी हस्तियां फंसेंगी
समर्पण के बाद कोर्ट से बाहर निकलते हुए छोटे भाई शोभित ने मीडिया से कहा कि हम लोगों को फंसाया गया है, हम बेकसूर हैं, राजनीति का शिकार हो रहे हैं। मुंह खोला तो कई नामी हस्तियां फंसेंगी। अजय ने मामले की न्यायिक जांच की मांग भी की।

विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: Jai Bajpai's three brothers surrender in Kanpur gangster court
जय के तीनों भाइयों ने कोर्ट में किया समर्पण - फोटो : अमर उजाला
शोभित ने कहा कि हम भाइयों के पास चार मकान हैं जो पैतृक संपत्ति व मेहनत से कमाए धन से बनाए हैं। लाखों के मकान को करोड़ों की संपत्ति बताकर गुमराह किया जा रहा है। विकास दुबे से हम भाइयों का कोई संबंध नहीं है। चौबेपुर में ही हमारा भी गांव है। बस इसी नाते हमारे नाम विकास दुबे से जोड़े जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed