फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vikas Dubey Kand: Orders of action on 13 lekhpals who colluded, used to manipulate the land and benefited Vikas dubey

विकास दुबे कांड: सांठगांठ करने वाले 13 लेखपालों पर कार्रवाई के आदेश, जमीन की हेराफेरी कर पहुंचाते थे फायदा

Thu, 10 Dec 2020 05:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 10 Dec 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kand: Orders of action on 13 lekhpals who colluded, used to manipulate the land and benefited Vikas dubey
बिकरू कांड - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड को लेकर चल रही एसआईटी की जांच में शहर की विभिन्न तहसीलों और देहात में तैनात कुल 13 लेखपालों को भी सांठगांठ का आरोपी माना गया है। रिपोर्ट में कहा गया है विकास दुबे और उससे जुड़े लोगों को जमीन के सौदे में हेराफेरी के मामले में इन लेखपालों की भी मिलीभगत उजागर हुई है।
विज्ञापन


इन सभी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में पिछले दिनों एसआईटी की तरफ से दिए गए आरोपी लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मंडलायुक्त की तरफ से जिलाधिकारी को निर्देश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कार्रवाई कर इसकी रिपोर्ट भी उन्हें दी जाए।
विज्ञापन


जिन लेखपालों पर आरोप लगाया गया है, उसमें राम लखन कमल राजस्व निरीक्षक बिल्हौर, ऋषभ दुबे लेखपाल ग्राम बिकरू बिल्हौर, अनिल कुमार तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल, सुशील कुमार तत्कालीन लेखपाल बिकरू, रामेश्वर तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल, बालादीन, क्षेत्रीय लेखपाल कानपुर नगर, रवि प्रकाश लेखपाल, महानगर, कमलेश कुमार लेखपाल अकबरपुर देहात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बिकरू में 1992 को नियुक्त, रूरा कानपुर देहात में 2008 फरवरी को नियुक्त, अगस्त 2008 में बिल्हौर व मई 2008 में बिल्हौर में तैनात लेखपालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed