फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vikas Dubey Case News: Arms license file of Jai Bajpai also missing

यूपी: जय बाजपेई के भी शस्त्र लाइसेंस की फाइल गायब, जांच में हुआ खुलासा

Mon, 25 Jan 2021 10:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Jan 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: Arms license file of Jai Bajpai also missing
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
असलहा विभाग से गायब शस्त्र लाइसेंस की पत्रावलियों में जय बाजपेई के शस्त्र लाइसेंस की भी पत्रावली शामिल है। नजीराबाद पुलिस की जांच में भी इसका खुलासा हुआ है। इसलिए उस शपथ पत्र का मिलान नहीं हो सका है जो जय बाजपेई ने शस्त्र लाइसेंस के आवेदन वक्त आवेदन फार्म के साथ लगाया था।
विज्ञापन


एसआईटी अब ऐसे सभी मामलों की जांच कर रही है जिसमें पता चल सकेगा कि आखिर ये फाइलें कैसे गायब हुईं और इसका जिम्मेदार कौन है। बिकरू कांड के बाद प्रशासन की विभागीय जांच में खुलासा हुआ था कि विकास दुबे व एक मंत्री समेत दो सौ लोगों के लाइसेंस की पत्रावलियां गायब हैं।
विज्ञापन


जब एसआईटी ने जांच की तो पता चला कि गायब फाइलों की संख्या 14 हजार है। इधर नजीराबाद पुलिस ने जय के खिलाफ दर्ज फर्जी शपथ पत्र के मामले की जांच की तो प्रशासन से उसकी पत्रावली मांगी। पुलिस के मुताबिक प्रशासन की तरफ से जय की पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। पता चला कि उसकी भी पत्रावली गायब है। इसलिए जो पुलिस के पास दस्तावेज मौजूद थे, उसी आधार पर जांच कर चार्जशीट लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed