फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: ‘टॉप इंडियन रईस खानदान’ के बुजुर्ग का छलका दर्द, अपनी सबसे बड़ी भूल का कर रहे पछतावा

Wed, 16 Aug 2017 09:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 16 Aug 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
vijaypat singhania says about his son gautam singhania
विजयपत सिंघानिया
‘टॉप इंडियन रईस खानदान’ में शामिल रेमंड कंपनी के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया ने बुजुर्गों को सलाह दी है कि अपने जीते जी अपनी सारी संपत्ति बच्चों के नाम न कराएं। उनका मानना है कि बेटे को कंपनी का पूर्ण नियंत्रण देना उनकी सबसे बड़ी भूल थी। मेरी इस भूल ने मेरे बेटे के किरदार को उजागर कर दिया।


 
vijaypat singhania says about his son gautam singhania
विजयपत सिंघानिया
एक समय में 12 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक रहे विजयपत सिंघानिया का यह दर्द रेमंड लिमिटेड के चेयरमैन और बेटे गौतम सिंघानिया के बेसहारा छोड़ देने के बाद छलका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विजयपत ने कहा कि भावुकता में आकर उन्होंने सारे शेयर गौतम सिंघानिया को ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने कहा कि हम परिवार से प्यार करते हैं। बेटे के प्यार में ही मैंने अपना सब कुछ दे दिया। उन्होंने गौतम का नाम लिए बिना कहा कि लोग किसी कारण से अपना असली किरदार छुपाते हैं लेकिन, जैसे पैसे की ताकत आती है तो अभिमान सामने आ जाता है।
 
vijaypat singhania says about his son gautam singhania
विजयपत सिंघानिया
विजयपत ने सलाह दी कि जीवित रहते अपनी सारी संपत्ति बच्चों के नाम मत कराइए। हो सकता है दस में से कोई एक अच्छा निकले लेकिन, सभी एक जैसे नहीं होंगे। उनमें से कोई एक कुल का कलंक हो सकता है जो भूल जाएगा कि पिता ने उसके लिए क्या किया था और अपना असली रंग दिखा देगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
vijaypat singhania says about his son gautam singhania
विजयपत सिंघानिया
हालांकि उन्होंने बेटे के साथ सुलह के भी संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर गौतम भगवान तिरुपति बालाजी की कसम खाए तो वह कोर्ट में दायर केस वापस लेने का मन बना सकते हैं।
 
विज्ञापन
vijaypat singhania says about his son gautam singhania
विजयपत सिंघानिया
वियजपत सिंघानिया ने अपने बेटे गौतम सिंघानिया के खिलाफ बांबे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। आगामी 22 अगस्त को इस पर सुनवाई होनी है। उनका आरोप है कि उनके बेटे ने मुंबई के पॉश मालाबार हिल में स्थित 36 मंजिला जे.के हाउस में फ्लैट का मालिकाना हक देने से इनकार कर दिया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed