{"_id":"5f671e488ebc3eae3a1efaf8","slug":"vigilance-team-leaves-for-delhi-with-files-investigates-transfers-in-lockdown-at-upesic-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस टीम फाइलें लेकर दिल्ली हुई रवाना, यूपीईएसआईसी भवन में लॉकडाउन में हुए तबादलों की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस टीम फाइलें लेकर दिल्ली हुई रवाना, यूपीईएसआईसी भवन में लॉकडाउन में हुए तबादलों की छानबीन
Sun, 20 Sep 2020 02:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 20 Sep 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
ईएसआई कॉरपोरेशन की विजिलेंस टीम शनिवार को सर्वोदय नगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम केकार्यालय में जांच पूरी करके दिल्ली रवाना हो गई है। टीम अपने साथ कोरोना काल में किए गए तबादले संबंधित कई फाइलें ले गई।
मंगलवार को रिपोर्ट केंद्रीय श्रम मंत्री को सौंपेगे। टीम में उपनिदेशक शिवेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार और सहायक निदेशक रोहताश मीणा थे। शुक्रवार को टीम ने एसिक भवन (यूपीईएसआईसी मुख्यालय) कार्यालय में छापे के दौरान भुगतान और आदेशों की दो दर्जन फाइलों को जब्त कर लिया था।
कई जरूरी कागजात की फोटोकापी भी कराकार ले गए हैं। इसके साथ ही क्षेत्रीय निदेशक अपर आयुक्त पद पर पहले से तैनात अनिल कुमार और बाद में इसी पद पर तैनाती दी गई आर के कैम के तबादले की जांच कर सभी साक्ष्य ले गए।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्राइवेट हास्पिटलों में करोड़ों केभुगतान, निर्माण और मेंटीनेंस की फाइलें भी जब्त की हैं। विभाग की कई शिकायतें श्रम कानून मंत्री संतोष गंगवार से की गईं थीं कि कोरोना काल में 23 मार्च के बाद लॉकडाउन में कई तबादले किए गए।