फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   view photographs of candidates in evm

अब ईवीएम में प्रत्याशी की तस्वीर देखकर डालें वोट

Fri, 16 Dec 2016 12:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
view photographs of candidates in evm
नाम और चुनाव चिह्न के बीच में होगी फोटो
अबकी बार विधानसभा चुनाव में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में वोट डालते समय प्रत्याशियों की फोटो भी दिखेगी। यह फोटो प्रत्याशी के नाम और चुनाव चिह्न के बीच में होगी। नामांकन पत्र दाखिल करते समय प्रत्याशियों को दो फोटो देनी होगी।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन दफ्तर को भेजे आदेश में कहा है कि इस बार पोस्टल बैलेट पेपर और ईवीएम में प्रत्याशियों की फोटो भी रहेगी। प्रत्याशी के नाम के दाहिनी तरफ नाम और चुनाव चिह्न के बीच में दो सेंटीमीटर चौड़ी और 2.5 सेंटीमीटर लंबी फोटो लगाई जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करते समय प्रत्याशी को दो तात्कालिक फोटोग्राफ देने होंगे। फोटो के पीछे सफेद बैक ग्राउंड होना चाहिए। यह प्रत्याशी की इच्छा के ऊपर होगा कि वह कलर फोटो देता है या फिर रंगीन। दोनों ही तरह की फोटो मान्य होगी। कानपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम एलए समीर वर्मा ने बताया कि प्रत्याशी की फोटो साधारण कपड़ों में ही मान्य होगी। किसी तरह की ड्रेस मान्य नहीं होगी। फोटो में प्रत्याशी किसी तरह का हैट या टोपी नहीं पहने होंगे। नामांकन के समय फोटो के पीछे प्रत्याशी अपने साइन भी करेंगे। अगर नामांकन पत्र के साथ कोई प्रत्याशी फोटो नहीं देता है तो पीठासीन अधिकारी नोटिस जारी कर फोटो मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed