{"_id":"5fba76ce8ebc3e9bb80ba8b7","slug":"video-viral-of-beating-the-family-with-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: बच्चों के विवाद में परिवार की लाठी-डंडे से पिटाई, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: बच्चों के विवाद में परिवार की लाठी-डंडे से पिटाई, वीडियो वायरल
Sun, 22 Nov 2020 08:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Nov 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
परिवार की लाठी-डंडे से की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के बिंदकी में बच्चों के बीच मामूली विवाद से नाराज एक पक्ष के लोगों ने रविवार सुबह परिवार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। परिवार की बेरहमी से पिटाई की। इस घटना से ग्रामीणों में अफरा-तफरी फैल गई। मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है।
यूपी पुलिस के ट्विटर एकाउंट में वीडियो डाले जाने के बाद इलाकाई पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मारपीट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी जयनारायण (40) और राजबहादुर के बच्चों के बीच खेलते समय विवाद हो गया।
इसका पता लगने पर राजबहादुर परिवार के पंकज, जयराम, सियाराम के साथ जयनारायण के घर लाठी डंडे से लैस होकर पहुंचे। जयनारायण और उसके परिवार से गाली-गलौज करने लगे। जयनारायण ने विरोध किया।
विज्ञापन
तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई चालू कर दी। जयनारायण को बचाने उसकी पत्नी सुनीता देवी और पुत्री दिव्या देवी (18) पहुंची। आरोपियों ने उन्हें भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया।
किसी ने पुलिस के ट्विटर एकांउट पर वीडियो अपलोड किया। सीओ योगेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट और बलवे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चारों आरोपी पंकज, राजबहादुर, जयराम व सियाराम को गिरफ्तार किया गया है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।