फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Video of two girl students sweeping the school goes viral, BEO seeks explanation from the headmaster

Kanpur: स्कूल में दो छात्राओं का झाड़ू लगाते वीडियो वायरल, बीईओ ने प्रधानाध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 06 Dec 2023 02:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Dec 2023 02:02 PM IST
सार

Kanpur News: भीतरगांव बीईओ पूनम वर्मा का कहना है कि मामले में अमौर विद्यालय के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Video of two girl students sweeping the school goes viral, BEO seeks explanation from the headmaster
स्कूल में झाड़ू लगाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के भीतरगांव में बुधवार को दो छात्राओं का स्कूल में झाड़ू लगाते वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो भीतरगांव ब्लॉक के अमौर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

वीडियो में छात्राएं विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाते हुए दिख रही हैं। हालांकि अमर उजाला उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो भीतरगांव ब्लॉक के अमौर प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दो छात्राएं विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कुछ छात्राएं मेज को कमरे से बाहर निकलकर ले जाती हुई दिख रही हैं। वायरल वीडियो में दो और छात्राएं विद्यालय में बने कमरे के अंदर झाड़ू लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस संबंध में भीतरगांव एबीएसए पूनम वर्मा का कहना है कि मामले में अमौर विद्यालय के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed