{"_id":"656ec02a5f7c216279016aea","slug":"video-of-policeman-in-uniform-goes-viral-in-fatehpur-reel-made-in-filmy-style-with-car-sp-sets-up-investigat-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: वर्दी में सिपाही का वीडियो वायरल, कार के साथ फिल्मी अंदाज में बनाई रील, एसपी ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: वर्दी में सिपाही का वीडियो वायरल, कार के साथ फिल्मी अंदाज में बनाई रील, एसपी ने बैठाई जांच
Tue, 05 Dec 2023 11:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:50 AM IST
सार
Fatehpur News: जांच अधिकारी सीओ परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है। सिपाही के बयान लेने के बाद अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
वायरल रील का स्क्रीन शॉट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में दतौली पुल पर वर्दी में सिपाही की रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामले में अनुशासनहीनता के आरोप लगे हैं। प्रकरण में एसपी ने सीओ जाफरगंज को जांच के आदेश दिए हैं। सिपाही हिमांशू वर्मा ललौली थाने में तैनात है।
विज्ञापन
कार के साथ फिल्मी अंदाज में बनाई रील महकमे में चर्चा का विषय बनी है। पहले भी कई पुलिस कर्मियों की रील वायरल हो चुकी है। इस मामले में पुलिस कर्मियों को सख्त दिशा निर्देश भी जारी हो चुके हैं। वर्दी में रील बनाना सीधे तौर पर अनुशासनहीनता के दायरे में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रील को एक्स पर डाला गया है। इस मामले में एसपी उदयशंकर सिंह ने सिपाही के खिलाफ जांच बैठाई है। जांच अधिकारी सीओ परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है। सिपाही के बयान लेने के बाद अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।