फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Video of electricity workers' transaction goes viral

Kanpur News: बिजली कर्मियों का लेनदेन का वीडियो वायरल

Tue, 04 Mar 2025 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Video of electricity workers' transaction goes viral
:रुपए का लेन देन का वीडियो वायरल।  - फोटो : वायरल वीडियो
बकेवर। सोशल मीडिया पर एक युवक से दो लोगों के रुपये लेने का एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। यह वीडियो महेवा कस्बे का बताया जा रहा है। चर्चा है कि इस वीडियो में बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी रुपये का लेनदेन करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


इस मामले पर अधीक्षण अभियंता ने पत्र जारी करते हुए दो सदस्यीय जांच टीम भी गठित कर दी है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोग बिजली उपकेंद्र महेवा पर तैनात जेई व एक लाइनमैन बताए जा रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जेई बार-बार इधर-उधर कैमरे की जांच करते नजर आएं, लेकिन अपने ऊपर लगा कैमरा फिर भी नहीं देख पाए। वह लाइनमैन से किस बात के लिए बीच सड़क पर खुलेआम रुपए लेते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार गौड ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी गठित की है। उन्होंने जांच टीम में शामिल अधिशासी अभियंता एचपी मिश्रा व एसडीओ राहुल कुमार को वायरल वीडियो की जांच कर रिपोर्ट जल्द सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार गौड़ ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ पैसों का लेनदेन दिख रहा है। इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। जो वीडियो की जांच पड़ताल करके रिपोर्ट प्रेषित करेंगे जांच रिपोर्ट आने के उपरांत मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed