{"_id":"5e423ef58ebc3ee59a6afca8","slug":"video-of-doctor-drinking-alcohol-in-postmortem-house-goes-viral-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: पोस्टमार्टम हाउस में शराब पीते डॉक्टर का वीडियो वायरल, सीएमओ ने नोटिस जारी कर दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: पोस्टमार्टम हाउस में शराब पीते डॉक्टर का वीडियो वायरल, सीएमओ ने नोटिस जारी कर दी चेतावनी
Tue, 11 Feb 2020 03:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 11 Feb 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में शराब पीते डॉक्टर का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में लखनऊ रोड स्थित पोस्टमार्टम हाउस में शराब पीते चिकित्सक और फार्मासिस्ट का वीडियो सोमवार को सोशला मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल हुए वीडियो को संज्ञान में लेकर सीएमओ ने चिकित्सक और फार्मासिस्ट को नोटिस जारी कर चेतावनी भी दी है।
वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें एक व्यक्ति शराब पीता नजर आ रहा है और कुछ देर बाद दूसरा व्यक्ति भी उसके साथ दिखता है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें एक व्यक्ति शराब पीता नजर आ रहा है और कुछ देर बाद दूसरा व्यक्ति भी उसके साथ दिखता है।
विज्ञापन
जिस कमरे में शराब पी जा रही है, वह लखनऊ रोड पर नया गांव स्थित पोस्टमार्टम हाउस का है। पूरे घटनाक्रम पर सीएमओ डॉ. एसके रावत ने कहा कि वीडियो पुराना है, लेकिन इसमें डॉ. और फार्मासिस्ट शराब पीते दिख रहे हैं।
दोनों को नोटिस जारी कर चेतावनी भी दी गई है। सीएमओ ने कहा कि पूरे मामले की विस्तार से जांच भी कराई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक ये वीडियो लगभग एक माह पुराना है।
दोनों को नोटिस जारी कर चेतावनी भी दी गई है। सीएमओ ने कहा कि पूरे मामले की विस्तार से जांच भी कराई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक ये वीडियो लगभग एक माह पुराना है।