फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Video of assault with woman went viral in Hamirpur

हमीरपुर: महिला के साथ मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज

Fri, 29 Apr 2022 07:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Apr 2022 07:46 PM IST
सार

मौदहा नगर क्षेत्र का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और आदमी आपस में बुरी तरह मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो दोनों पति-पत्नी हैं। इसमें पति नेत्रहीन और पत्नी दिव्यांग है। 

विज्ञापन
Video of assault with woman went viral in Hamirpur
सड़क पर लड़ते पति पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के साजन तालाब के निकट एक दिव्यांग विवाहिता के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हो गया। उसमें पति, सास व ससुर द्वारा उसके साथ बुरी तरह मारपीट हो रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच मारपीट लगभग 30 मिनट तक चली। वहीं, बीच सड़क पर पति-पत्नी के युद्ध को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। 

विज्ञापन

घटना के मुताबिक कस्बे के हुसैनगंज साजन तालाब के निकट रह रही तरबीना बानो ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह दिव्यांग है और उसके पति सास-ससुर उसका कोई ध्यान नहीं देते हैं। उसके बच्चों और उसको खाने पीने की परेशानी के साथ ही गाली गलौज व मारपीट कर घर से निकाल देते हैं।  उसने बताया कि गुरुवार की शाम उसके पति अतहर परवेज व सास नफीसा तथा ससुर इस्माइल ने उसके साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed