{"_id":"67aa530bc7863e94fc0e91ac","slug":"vicious-man-arrested-with-pistol-theft-of-inter-college-revealed-kanpur-news-c-220-1-akb1007-122698-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तमंचा समेत शातिर गिरफ्तार, इंटर कॉलेज की चोरी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तमंचा समेत शातिर गिरफ्तार, इंटर कॉलेज की चोरी का खुलासा
Tue, 11 Feb 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। गजनेर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सोमवार तड़के एक शातिर को तमंचे के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की नकदी बरामद होने पर ररुआ स्थित इंटर कॉलेज में हुई चोरी का खुलासा किया है।
पामा चौकी प्रभारी राजेश कुमार टीम के साथ सोमवार सुबह 4:30 बजे के करीब फूलेश्वर महादेव इंटर कॉलेज ररुआ के पास से जीतबहादुर उर्फ जीतू निवासी तरौंदा को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, कारतूस व 10 हजार रुपये बरामद किए। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी जीत बहादुर का नाम वर्ष 2018 में थाना क्षेत्र में हुई एक लूट की घटना में पहली बार सामने आया था।
उसके खिलाफ गजनेर व रनियां थाना में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने नौ नवंबर 2024 की रात को फूलेश्वर महादेव इंटर कॉलेज में चोरी करने की बात कुबूल है। इस मामले में कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू सिंह ने 11 नवंबर 2024 को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।