{"_id":"674c0b0ae529f766060d26f5","slug":"vice-president-jagdeep-dhankhar-in-kanpur-today-tight-security-arrangements-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शहर में, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शहर में, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Sun, 01 Dec 2024 12:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:37 PM IST
सार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज कानपुर आएंगे। उनके आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रस्तावित रूट पर फायर ब्रिगेड और ट्रैफिक पुलिस भी अलर्ट मोड पर रहेगी।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को महानगर आएंगे। वह यहां आईआईटी में छात्रों और शिक्षकों के लिए आयोजित कार्यक्रम और सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। वह दिल्ली से चलकर करीब दो बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सीधे जयपुरिया स्कूल जाएंगे। वहां कार्यक्रम के पश्चात उपराष्ट्रपति करीब 3.50 बजे आईआईटी पहुंचेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री की ओर से उनका स्वागत कैबिनेट मंत्री राकेश सचान करेंगे।
उप राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात रहेंगे तीन हजार पुलिसकर्मी
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज दोपहर कैंट स्थित सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम को आईआईटी से दिल्ली के लिए विशेष विमान से रवाना होंगे।
ऐसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
- डीसीपी, एडीसीपी व एसीपी स्तर के 33 अधिकारी संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था देंखेंगे।
- इंस्पेक्टर, सबइंस्पेक्टर, महिला हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल मिलाकर 2500 कर्मी तैनात रहेंगे।
- क्यूआरटी की छह टीमें, पांच कंपनी पीएसी व फायर ब्रिगेड की टीमें।
- कार्यक्रम स्थल पर मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरा और विशेष सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे।
- प्रत्येक रूट के प्वाइंट और कार्यक्रम स्थल पर क्रेन और फायर बिग्रेड की टीम गाड़ी के साथ मौजूद रहेगी।