फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vhp and bajrang dal will knock door to door

भिक्षु के रूप में घर-घर जाएंगे स्वयं सेवक

Tue, 09 Feb 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 09 Feb 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
vhp and bajrang dal will knock door to door
राम मंदिर निर्माण, हिंदू एकता और धर्म रक्षा
विज्ञापन
के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल 14 से 31 मार्च तक धर्म रक्षा समर्पण अभियान चलाएंगे। इस दौरान स्वयं सेवक भिक्षु के रूप में घर घर जाएंगे। एक स्वयं सेवक को बीस घरों में दस्तक देनी है।

 इस दौरान लोगों को राम मंदिर के लिए जागरूक किया जाएगा, साथ ही धन संग्रह के लिए दान करने का आग्रह किया जाएगा। यह फैसला सोमवार को विहिप और बजरंग दल पदाधिकारियों की देर शाम तक चली संयुक्त बैठक में लिया गया। परिषद के नव नियुक्त क्षेत्र संगठन मंत्री अमरीश सिंह और बजरंग दल के राष्ट्रीय सह संयोजक मनोज वर्मा ने बैठक में कहा कि राम मंदिर का मुद्दा संगठन के लिए प्रमुख है।

धर्म रक्षा अभियान के साथ सभी हो हिंदुत्व की रक्षा के साथ संगठन की भावनाओं से भी अवगत कराया जाएगा। गोविंदनगर स्थित श्रीमुनि इंटर कालेज परिसर में स्थापित संगठन के कार्यालय में हुई बैठक में दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि जिन पदों के लिए अभी तक पदाधिकारी नियुक्त नहीं हो पाए हैं, उनका मनोनयन भी किया जाएगा। जिससे अभियान को तेज किया जा सके।

 यह भी फैसला लिया गया कि इस बार 14 फरवरी वैलेंटाइन डे पर संगठन कोई कार्यक्रम नहीं करेगा। न ही किसी को कार्यक्रम करने से रोकेगा। अभियान की तैयारी के लिए 27 और 28 फरवरी को फतेहपुर में, 6 मार्च को महानगर में बैठक की जाएगी। जिसमें प्रांत स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

बैठक के बाद सभी पदाधिकारी पनकी हनुमान मंदिर में दर्शन भी करने गए। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्रजी, प्रांत संयोजक कुशलपाल, प्रांत सह संयोजक रामजी, केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी सहित चारों जिलों के संयोजक और मंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed