Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ventilator facility started in SNCU, newborns will get help in breathing.

Kanpur News: एसएनसीयू में शुरू हुई वेंटिलेटर सुविधा, नवजातों को मिलेगी सांस लेने में मदद

Sat, 14 Nov 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 14 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ventilator facility started in SNCU, newborns will get help in breathing.
कानपुर देहात। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कानपुर देहात में नवजात शिशुओं के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बाल दिवस पर शनिवार को एसएनसीयू (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) में वेंटिलेटर सुविधा शुरू कर दी गई। इससे गंभीर रूप से बीमार नवजातों को सांस लेने में परेशानी होने पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। इसके साथ ही नवजातों के लिए आधुनिक बबल सीपैप मशीन और बच्चों की सुरक्षा के लिए रेलिंगयुक्त तीन नए बेड भी उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंबरीश कुमार गुप्ता के प्रयासों से एसएनसीयू में बंद पड़े पुराने वेंटिलेटर को दोबारा क्रियाशील कर इनवेसिव वेंटिलेशन सेवा शुरू की गई है। इस सुविधा से गंभीर स्थिति वाले नवजातों को सांस लेने में सहायता मिलेगी। वहीं, रेनबो मेडिक्लीनिक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अंतरराष्ट्रीय मानकों की फिशर एंड पेकेल बबल सीपैप मशीन दान की गई है। इस मशीन से बिना इंट्यूबेशन के नवजातों को सांस लेने में सहायता दी जा सकेगी। खासकर श्वसन संबंधी परेशानी से जूझ रहे बच्चों के उपचार में यह उपयोगी होगी।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि एसएनसीयू की टेलीमेडिसिन सेवा भी दोबारा शुरू कर दी गई है। इससे विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर नवजातों का उपचार करने में मदद मिलेगी। वेंटिलेटर के प्रभावी संचालन के लिए नई कंप्रेस्ड एयर लाइन स्थापित करने की भी योजना है। प्राचार्य ने कहा कि जनपद के नवजात शिशुओं और बच्चों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना महाविद्यालय की प्राथमिकता है। सुविधाओं के विस्तार से गंभीर रूप से बीमार नवजातों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। इस दौरान बाल रोग विभाग के वार्ड में भर्ती बच्चों के साथ बाल दिवस भी मनाया गया। सुविधाओं के संचालन में डॉ. श्रुति गुप्ता, डॉ. अवधेश, डॉ. उमेश और डॉ. आकांक्षा का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed