फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vehicles collided, drivers exchanged blows, and traffic jams were created.

Kanpur News: वाहन टकराए, चालकों में चले लात-घूंसे, जाम लगाया

Wed, 24 Dec 2025 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Vehicles collided, drivers exchanged blows, and traffic jams were created.
कानपुर। नजीराबाद थाना क्षेत्र के सरोजनीनगर चौराहे पर मंगलवार सुबह ऑटो और दुग्ध वाहन में टक्कर हो गई। नशे में धुत चालक ने ऑटो को बीच सड़क पर तिरछा खड़ा कर दिया। इसके बाद ऑटो चालक और दुग्ध वाहन के चालक के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इससे वहां से गुजर रही एंबुलेंस, कैश वैन समेत कई वाहन जाम में फंस गए। होमगार्ड ने रोकने की कोशिश की तो दोनों ने उससे भी धक्का-मुक्की की। बीचबचाव के बाद दोनों अपने वाहन लेकर चले गए।
विज्ञापन

जवाहरनगर के अमरनाथ दुबे दुग्ध वाहन के चालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह गुमटी से वाहन लेकर कालपी रोड होते विजयनगर जा रहे थे। गुमटी में उनके आगे शराब के नशे में ऑटो लेकर चल रहा चंद्रनगर निवासी धीरज साइड नहीं दे रहा था। सरोजनीनगर चौराहे पर ऑटो में टक्कर हो गई। इसे लेकर ही दोनों में विवाद हुआ था। किसी तरह वहां से निकले तो ऑटो चालक ने चेन फैक्टरी चौराहे के आगे बीच सड़क ऑटो लगाकर रोक लिया। करीब एक घंटे तक सड़क पर ड्रामा चला। इससे सड़क पर जाम लगा रहा। नजीराबाद थाने के एसएसआई ज्ञानेश कुमार सिंह ने बताया कि थाने में कोई सूचना नहीं आई। फिर भी सीसीटीवी कैमरे दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed