{"_id":"68d1a93ec5294207be02563a","slug":"vehicles-and-electronic-goods-become-cheaper-due-to-lower-gst-slabs-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-132064-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जीएसटी स्लैब कम होने से वाहन व इलेक्ट्रानिक सामान सस्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जीएसटी स्लैब कम होने से वाहन व इलेक्ट्रानिक सामान सस्ते
Tue, 23 Sep 2025 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जीएसटी की नई दरें लागू होने से कारोबारियों ने कारोबार में उछाल आने की उम्मीद जताई है। अकबरपुर के कारोबारियों का कहना है कि दरें कम होने से ग्राहकों को फायदा होगा। सामान की बिक्री बढ़ेगी तो कारोबार भी बढ़ेगा। नवरात्र के पहले दिन ऑटो मोबाइल सेक्टर में करीब पांच करोड़ से अधिक वाहनों की बुकिंग हुईं।
सरकार की घोषणा होने के बाद से तमाम लोगों ने कार, बाइक, इलेक्ट्रानिक उत्पाद समेत कई प्रोडक्ट बुक कराने का मन बनाया लिया था, लेकिन डिलीवरी का मन नवरात्र व धनतेरस के शुभ मौके था। सोमवार को नवरात्र के पहले दिन बाजार में रौनक रही। लोग जीएसटी की नई दरे लागू होने पर दो, चार पहिया वाहनों के रेट लेने के साथ बुकिंग कराने पहुंचे।
इधर इलेक्ट्रानिक्स, फर्नीचर शोरूम में भी लोग त्योहार व सहालग को लेकर सामान खरीदने, बुकिंग कराने के लिए पहुंचते रहे। देर रात तक बाजार गुलजार रहे। नवरात्र के पहले दिन 400 से अधिक दो पहिया वाहनों की बुकिंग हुई। जबकि 80 चार पहिया वाहनों की बुकिंग हुई। वहीं ई-रिक्शा, ऑटो की बुकिंग कराने व जीएसटी के नए स्लैब पर कम हुए रेट की जानकारी करने के लिए लोग पहुंचे। इधर ग्राहकों को रिझाने के लिए शोरूमों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ऑफर भी दिए जा रहे हैं। व्यापारियों ने इस बार त्योहारी सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
...............
फोटो-ममता ओमर
सात से 15 हजार रुपये का मिलेगा फायदा
जीएसटी स्लैब कम होने से 350 सीसी तक की गाड़ियों में 10 फीसदी जीएसटी कम हुई है। जिससे ग्राहकों का उत्साह दो पहिया वाहन लेने के लिए बढ़ा है। जीएसटी के नए स्लैब पर बाइक पर सात हजार से 15 हजार रुपये से ज्यादा का फायदा होगा। सोमवार को नवरात्र का पहला दिन होने व नई दरों की जानकारी के लिए ग्राहक ज्यादा पहुंचे हैं। नवरात्र के पहले दिन ही बजाज की 200 बाइक की बुकिंग हुई है। ग्राहकों के रुख को देखते हुए उम्मीद है कि इस बार गत वर्षों की तुलना में अच्छा कारोबार होगा। - ममता ओवर, एमडी संतोष मोटर्स अकबरपुर
................
फोटो-47-विभोर खन्ना
जीएसटी में छूट को लेकर शोरूम में डिस्प्ले बोर्ड भी लगाया गया है। जिससे ग्राहकों को बाइक के सही रेट की जानकारी मिल सके। बाइकों में आठ से 15 हजार की छूट मिलेगी। ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी कंपनी द्वारा दिया जा रहा है। पहले दिन सब डीलरों को मिलाकर 125 हीरो की बाइक बुक हुई है। अधिकांश ग्राहकों ने धनतेरस व दीपावली के दिन गाड़ी डिलीवर करने की बात कही है। - विभोर खन्ना, एमडी नार्दन मोटर्स, अकबरपुर
..................
फोटो-48-आशीष गुप्ता। संवाद
इलेक्ट्रानिक उपकरणों पर 28 से घटाकर 18 प्रतिशत जीएसटी कर दी गई है। इससे एक लाख के टीवी पर 10 हजार और 43 इंच टीवी पर करीब पांच हजार का लाभ होगा। फ्रिज, वॉशिंग मशीन पर जीएसटी का विशेष असर नहीं है। इस पर कंपनियों ने दिवाली का ऑफर देते हुए रेट कम किए हैं। एसी, डीप फ्रीजर व बैटरी में 10 फीसदी की कमी आई है। घरेलू सामान में फ्रिज, टीवी, एलईडी, वॉशिंग मशीन, मिक्सी, माइक्रोवेव आदि की मांग व खरीदारी अधिक है। - आशीष गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी, अकबरपुर
...............
फोटो-50- शोभित दीक्षित। संवाद
कार में पहले जीएसटी 28 प्रतिशत थी, जो घटकर अब 18 प्रतिशत हुई है। इससे मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत हुई है। कार में 60 हजार से सवा लाख रुपये तक कमी आई है। पांच से सात लाख रुपये तक की कार बुकिंग के लिए लोग अधिक उत्साहित हैं। पहले दिन 67 लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार कार बुकिंग कराई है। - शोभित दीक्षित, मैनेजर केटीएल
...............
छह तहसीलों में रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोग
मकान, प्लॉट के साथ खेती खरीदने के लिए भी लोग उत्साहित दिखे। पहले दिन जिले की छह तहसीलों के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भीड़ रही। अकबरपुर, भोगनीपुर, सिकंदरा, रसूलाबाद, डेरापुर, मैथा तहसील में दोपहर तक 16 रजिस्ट्री हुईं। वहीं नवरात्र का पहला दिन होने के कारण अधिकांश लोग कागजी कार्रवाई पूरी कराते रहे।