फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Varsha Raje will show her strength in the Traditional Senior Wrestling Championship

Kanpur News: ट्रेडिशनल सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएंगी वर्षा राजे

Fri, 24 Oct 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Varsha Raje will show her strength in the Traditional Senior Wrestling Championship
वर्षा राजे - फोटो : स्वयं
कानपुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में हवलदार वर्षा राजे ने हरियाणा में 21 से 24 सितंबर तक हुई ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में कुश्ती के 76 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम ऊंचा किया था। अब वर्षा नवंबर में नोएडा में होने वाली ट्रेडिशनल सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ की मूल निवासी वर्षा राजे ने लाल्हेपुर उदयपुर स्थित राजनारायण खेल संस्थान में कई वर्षों का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ महिला पहलवानों में शुमार वर्षा पुलिस सेवा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी लगातार सफलता हासिल कर रही हैं। वर्षा ने ग्रीनपार्क के कुश्ती कोच राम सजन यादव से प्रशिक्षण लिया है।
विज्ञापन


कोच राम सजन के अनुसार वर्षा की हमला करने की क्षमता बेहद प्रभावशाली है जिसके कारण वे प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर रही हैं। वर्षा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतने की तैयारी में जुटी हैं। वर्षा के पिता अध्यापक विनोद कुमार और माता सरिता देवी ने उनके सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्षा राजे ने इससे पहले 2020 में हिमाचल प्रदेश में हुई जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक, 2022 में रांची में हुई जूनियर नेशनल रैंकिंग सीरीज में रजत पदक, 2022 में रांची में ही हुई सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और जीता था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed