Kanpur News: 340 परिवारों का पूरा हुआ आशियाने का सपना, केडीए की इन योजनाओं में आवंटित हुए प्लॉट
केडीए में शताब्दी नगर सहित विभिन्न योजनाओं के ईडब्ल्यूएस प्लॉटों के लिए लॉटरी डाली गई। वहीं,आवंटन में पारदर्शिता के लिए पूरी लॉटरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। बता दें कि पांच अगस्त से 31 सितंबर के मध्य 1101 प्लॉटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में केडीए ने सोमवार को 340 परिवारों का आशियाने का सपना पूरा किया। लाटरी के माध्यम से शताब्दीनगर सहित पांच आवासीय योजनाओं में ईडब्ल्यूएस प्लाट आवंटित किए गए। केडीए वीसी अरविंद सिंह ने बीती पांच अगस्त से 31 सितंबर के मध्य 1101 प्लॉटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
इसमें से 371 ईडब्लूएस श्रेणी के आवासीय प्लॉटों का आवंटन लाटरी के माध्यम से होना था। 371 में से 340 प्लॉटों के लिए 825 लोगों ने आवेदन किए थे। जांच के बाद 797 आवेदकों को उपयुक्त पाया गया। इस आवेदकों में से आवंटियों के चयन के लिए प्राधिकरण परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागार में लॉटरी का आयोजन किया गया।
पीआरओ के अनुसार प्लॉटों के आवंटन में शासन के प्रावधानों के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, अन्य पिछड़ा वर्ग, भूतपूर्व सैनिक आदि कोटे के अंतर्गत नियमानुसार आरक्षण व्यवस्था का पालन करते हुए प्लॉट आवंटित किए गए। लॉटरी में पारदर्शिता के लिए पूरी लॉटरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
वीसी के अनुसार ये सभी प्लॉट विकसित योजनाओं में हैं। शीघ्र ही 340 आवंटियों की रजिस्ट्री और कब्जा दिया जाएगा। शेष 31 प्लाटों के लिए आवेदन प्राप्त न होने के कारण अवशेष रह गए, जिन्हें जल्द लॉटरी के माध्यम से आवंटित किया जाएगा।
लॉटरी में नाम घोषित होते ही शताब्दी नगर फेस-3 योजना की सफल आवेदक प्रेमा देवी, नीरज कुमार, पनकी गंगागंज फेस-1 योजना में राजा वाल्मीकि, अंकित पाल, पनकी भौ सिंह (कालिंदीनगर) योजना के सफल आवेदक राजकुमार कपाड़िया आदि की खुशी देखते ही बनती थी।
इन योजनाओं में आवंटित हुए प्लॉट
शताब्दी नगर फेस-2 योजना में स्थित 27 वर्गमीटर के तीन प्लॉट, पनकी भौ सिंह (कालिंदीनगर) योजना में 30 वर्गमीटर के छह प्लॉट, शताब्दी नगर फेस-1 योजना में 30 वर्गमीटर के सात प्लॉट, शताब्दीनगर फेस-2 योजना में 30 वर्गमीटर के 14 प्लॉट, पनकी गंगागंज फेस-1 योजना में 30 वर्गमीटर के 16 प्लॉट आवंटित हुए।
साथ ही, शताब्दी नगर फेस-4 योजना में 30 वर्गमीटर के 18 प्लॉट, शताब्दीनगर फेस-3 योजना में 30 वर्गमीटर के 24 प्लॉट, रतनपुर विस्तार पार्ट-2 योजना में 27 वर्गमीटर के 39 प्लॉट, रामगंगा इन्क्लेव योजना में 30 वर्गमीटर के 63 प्लॉट और रतनपुर विस्तार पार्ट-2 योजना में 30 वर्गमीटर के 181 प्लॉट आवंटित किए गए।