फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Van collided with truck and became a fireball, seven people burnt alive

ट्रक से टकराकर आग का गोला बनी वैन, सात जिंदा जले

Mon, 17 Feb 2020 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Van collided with truck and became a fireball, seven people burnt alive
उन्नाव के बांगरमऊ के नसिरापुर गांव के पास ट्रक में टकराने के बाद जलती वैन व ट्रक में लगी आग बुझाते - फोटो : UNNAO
उन्नाव। हरदोई मार्ग पर रविवार रात नसिरपुर गांव के सामने टायर फट जाने से तेज रफ्तार वैन दूसरी लेन में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जा टकराई। एलपीजी गैल सिलिंडर से संचालित होने के कारण टकराते ही वैन में आग लग गई। गैस की आग तेजी से फैलने और वैन के ट्रक में घुस जाने से भीतर बैठे लोगों को बचाव का मौका नहीं मिला। चालक समेत सात वैन सवार जिंदा जल गए। वैन से उठी आग की लपटों ने ट्रक को भी चपेट में ले लिया। उसके चालक और हेल्पर कूदकर भागे। वैन सवारों को उन्नाव से हरदोई जा रही बरात में शामिल होना था।
विज्ञापन

हादसा देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े लेकिन आग की भीषण लपटों ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया। कुछ देर बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने क्रेन से वैन को ट्रक से अलग करवाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियां आग पर काबू पा सकीं।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वैन उन्नाव शहर के मोहल्ला कल्याणीदेवी निवासी अंकित बाजपेई के नाम की होने की जानकारी मिली। पता चला कि मोहल्ला पीताबंर नगर निवासी विनोद कुमार के बेटे ऋषि शुक्ला की बरात हरदोई के हरपालपुर के नई बस्ती अननपुर गांव जानी थी। इसके लिए अंकित (27) की वैन बुक की गई थी। अंकित खुद ही वैन चला रहे थे। गाड़ी में ऋषि के छह रिश्तेदार सवार थे। सभी के राख जैसे शरीर बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विक्रांत वीर के अनुसार वैन में मोहल्ला कल्याणी मोहल्ला निवासी चालक अंकित बाजपाई (26) पुत्र बालकृष्ण, सिविल लाइंस हरदोई पुल के नीचे के निवासी हिमांशु (19) पुत्र रिंकू मिश्रा, यहीं के अमित मिश्रा (23) पुत्र पप्पू, शिवनगर मोहल्ला निवासी कल्लू उर्फ देवेंद्र शुक्ला (35), सीतापुर के सिधौली निवासी शंभू अवस्थी (36), उसका आठ साल का बेटा अनिकेत व कल्याणी निवासी खजान सिंह यादव (45) थे। अभी एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed