फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vaccination started:15 to 18 years old girls and boys took first dose of vaccine in nearby districts including Kanpur

किशोराें का वैक्सीनेशन शुरू: कानपुर सहित आसपास के जिलों में बच्चों ने लिया वैक्सीन का पहला डोज

Mon, 03 Jan 2022 04:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 Jan 2022 04:24 PM IST
विज्ञापन
Vaccination started:15 to 18 years old girls and boys took first dose of vaccine in nearby districts including Kanpur
बच्चों का कोविड वैक्सीनेशन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में 23 स्थानों पर 15 से 18 साल आयु वर्ग के लाभार्थियों को आज कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई। उन्हें .5 एमएल कोवाक्सिन की डोज लगाई गई। पहली डोज लगने के 28 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी डोज लगेगी। कानपुर सहित आसपास के सभी जिलों में बच्चों को कोराेना वैक्सीन देने का अभियान चलाया गया। स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जाकर बच्चों का वैक्सीनेशन किया। बच्चों में भी कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए उत्साह नजर आया। 
विज्ञापन


कानपुर देहात
राजपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज व भारतीय विधापीठ इंटर कॉलेज मे किशोरों के वैक्सीनेशन के लिए बूथ बनवाये गए हैंं। दोनों स्थानों पर अभी तक 110 डोज लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन


कन्नौज 
जिले में कोरोना की तीसरी लहर के खतरे से निपटने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। सोमवार को सीएचसी तालग्राम में किशोरों का वैक्सीनेशन शुरु हो गया है। वैक्सीनेशन के बाद आधा घंटे तक किशोराें को डाॅक्टर की देख रेख में रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नाव
15 से 18 वर्ष के किशोरों का 17 बूथों पर कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। दो दिन में 2640 ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। जिले में 2.18 लाख के टीकाकरण का लक्ष्य है। पहले दिन धीरे धीरे भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed