फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vaccination of 10522 at 63 centers

63 केंद्रों पर 10522 का टीकाकरण

Tue, 27 Jul 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of 10522 at 63 centers
कानपुर देहात। जिले में 11 अस्पतालों के 63 केंद्रों पर 7066 युवा समेत 10522 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान अस्पतालों में भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर वैक्सीन खत्म हो जाने के बाद लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिले को रविवार शाम टीकाकरण के लिए वैक्सीन की दस हजार डोज दी गई थी। सोमवार सुबह से वैक्सीनेशन के लिए अस्पतालों भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी की। रसूलाबाद अस्पताल में भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस तक बुलानी पड़ी। वहीं हवासपुर सीएचसी में दोपहर बाद वैक्सीन खत्म होने से लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों से बहस भी हुई। नोडल अफसर डॉ. महेंद्र जतारया ने बताया कि जिला अस्पताल सहित 63 जगहों पर वैक्सीनेशन किया गया। सोमवार को कुल 10522 लोगों का टीकाकरण किया गया। 7066 युवाओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि 45 साल से अधिक के 2575 लोगों को टीका लगाया गया। जहां वैक्सीन खत्म हो गई है, वहां वैक्सीन भेजी जाएगी। लोग टीकाकरण के लिए धैर्य बनाकर रखें। सभी का वैक्सीनेशन किया जाएगा।
वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर उमड़े लोग
राजपुर। कोरोना टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर जमकर भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को राजपुर पीएचसी, सिकंदरा सीएचसी के अलावा तीन गांवों में कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया। शाम चार बजे तक ब्लॉक क्षेत्र के एक हजार लोगों का टीकाकरण किया गया।
सिकंदरा सीएचसी व राजपुर पीएचसी में 450 लोगों को टीकाकरण किया गया। इसके अलावा क्षेत्र के औडेरी, गणेशपुर व गौरी हसनपुर गांव में लगाए गए कैंप में 550 लोगों को टीकाकरण लगाया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले से वैक्सीन की एक हजार डोज आई थी। चार बजे कोरोना वैक्सीन खत्म हो गई। (संवाद)
पुलिस की मौजूदगी किया गया वैक्सीनेशन
रसूलाबाद। सीएचसी रसूलाबाद में टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ बेकाबू होने पर अधीक्षक ने एसडीएम अंजू वर्मा को जानकारी दी। इसके बाद थाने से पुलिस बल भेजा गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में वैक्सीनेशन किया गया।
अधीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि छह जगहों पर 1020 लोगों का टीकाकरण किया गया। पूरनपुरवा में 204, सुंदरपुर गजेन में 154, जोत में 203, उसरी में 140, मलखानपुर में 80 तथा सीएचसी में 240 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
हवासपुर में दोपहर बाद वैक्सीन खत्म
संदलपुर। हवासपुर सीएचसी में दोपहर बाद वैक्सीन खत्म हो गई। इससे लोगों को मासूस होकर लौटना पड़ा। वहीं वैक्सीन खत्म होने की जानकारी के बाद लोगों एएनएम से बहस शुरू कर दी। फार्मासिस्ट योगेश शुक्ला ने बताया कि सीएचसी हवासपुर में सोमवार की सुबह दो सौ डोज थी। जो दोपहर बाद खत्म हो गई। सीएमओ को जानकारी दे दी गई है। (संवाद)
एक महिला समेत दो मिले कोरोना पॉजिटिव
कानपुर देहात। रसूलाबाद क्षेत्र की एक महिला व एक अधेड़ की ट्रू-नेट मशीन से हुई जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि अब जिले में संक्रमितों की संख्या 5885 हो गई है। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना के संक्रमण से अब तक 76 की जान जा चुकी है। जिले में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या नौ है। जिनका होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है। (संवाद)
पुखरायां व देवीपुर में 1932 लोगों के लगा टीका
पुखरायां। सीएचसी पुखरायां और देवीपुर समेत कैंपों में सोमवार को 1932 लोगों के टीका लगाया गया। पुखरायां सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार सचान ने बताया कि सीएचसी में 180 लोगों के टीके लगाए गए।
अमरौधा के एमओआईसी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि नगरपालिका कैंप में 310, रूरगावं पीएचसी में 107, अमरौधा पीएचसी में 112, भोगनीपुर में 219, करियापुर में 179 लोगों के टीके लगाए गए।

वहीं देवीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि सीएचसी कैंप में 175, सिंगरसीपुर में 165, बरौर पीएचसी में 165, निगोही में 100, अरहरियामऊ में 110, सरौटा में 110 लोगों के टीके लगाए गए। मंगलवार को वैक्सीन मिलने के बाद टीकाकरण होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed