फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ursla did not get CT scan machine even after Health Minister's promise

स्वास्थ्य मंत्री के वादे के बाद भी उर्सला को नहीं मिली सीटी स्कैन मशीन, कोविड रोगियों के लिए सबसे जरूरी है जांच

Sun, 16 May 2021 12:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 16 May 2021 12:58 PM IST
सार

पूरे देश में कोविड की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे वक्त में जब कोरोना रोगियों की जान बचाने के लिए फेफड़ों का सीटी स्कैन बहुत जरूरी है, कानपुर के मंडलीय चिकित्सालय उर्सला में सीटी स्कैन मशीन नहीं है। पुरानी मशीन कंडम हो गई है।

विज्ञापन
Ursla did not get CT scan machine even after Health Minister's promise
कानपुर उर्सला हॉस्पिटल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऐसे वक्त में जब कोरोना रोगियों की जान बचाने के लिए फेफड़ों का सीटी स्कैन बहुत जरूरी है और कोविड की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है, कानपुर के मंडलीय चिकित्सालय उर्सला में सीटी स्कैन मशीन नहीं है। पुरानी मशीन कंडम हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री के वादे के बाद भी नई मशीन का प्रस्ताव फाइलों में धूल खा रहा है।
विज्ञापन


सीटी जांच की सुविधा न होने से रोगी निजी डायग्नोस्टिक्स सेंटरों में लुट रहे हैं। कोरोना की पहली लहर में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह करीब सवा साल पहले यहां आए थे। उर्सला के प्रशासनिक भवन के सामने उनसे बताया गया था कि अस्पताल की पुरानी मशीन कंडम हो गई है।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने नई सीटी स्कैन मशीन के लिए अस्पताल प्रबंधन से प्रस्ताव भेजने को कहा था। किस योजना के तहत मशीन लेनी है, यह भी लखनऊ से साथ आए अफसरों को बता दिया। उसके बाद उर्सला प्रबंधन ने प्रस्ताव भेज दिया। प्रस्ताव के बाद सवा साल में तीन रिमाइंडर भी भेजे जा चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन ने मंडलायुक्त और डीएम को भी अवगत कराया। अधिकारियों ने कोशिश की लेकिन फाइल में दबा सीटी स्कैन का प्रस्ताव बाहर नहीं निकल पाया। कांशीराम अस्पताल में सीटी स्कैन की व्यवस्था तो है लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने पर ही जांच होती है। इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरत उन लोगों को है जो निगेटिव होने के बाद गंभीर हो रहे हैं। 


नॉन कोविड को भी होती सीटी जांच की जरूरत
उर्सला नॉनकोविड अस्पताल है। इसके अलावा पोस्ट कोविड रोगियों का भी इलाज चल रहा है। ज्यादातर रोगियों को सांस की दिक्कत होती है। सीटी स्कैन की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा लिवर, न्यूरो और दूसरे मर्ज के रोगियों को सीटी इसकी जरूरत होती है।

पुरानी सीटी स्कैन मशीन कंडम हो गई है। नई के लिए प्रस्ताव भेजा गय है। उसके साथ ही तीन बार रिमाइंडर भी भेजा गया। अभी तक नई मशीन आई नहीं।
डॉ. अनिल निगम, सीएमएस उर्सला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed