फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ursala Hospital Case 12 slaps in 1 23 minutes employee said surgeon was drunk doctor said I apologized

Ursala Case: 1.23 मिनट में जड़े 12 थप्पड़, स्टॉफ बोला- नशे में धूत थे सर्जन, डॉक्टर बोले- मैंने माफी मांग ली

Fri, 27 Jun 2025 06:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 Jun 2025 06:17 AM IST
सार

Kanpur News: रविंद्र का आरोप है कि हमने डॉ. कटियार से कहा कि आप रुक जाइए फर्श गीला है, फिसल सकते हैं। इतना सुनते ही सर्जन नाराज हो गए और उन्होंने गालियां देते हुए अमित को पीटना शुरू कर दिया। अमित उनके पैरों में गिर पड़ा फिर भी वह नहीं माने।

विज्ञापन
Ursala Hospital Case 12 slaps in 1 23 minutes employee said surgeon was drunk doctor said I apologized
उर्सला में सर्जन ने कर्मचारी को जड़े थप्पड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में फर्श गीला होने पर अंदर आने से रोकने पर उर्सला अस्पताल के सर्जन डॉ. बीकेएस कटियार ने आउटसोर्स पर तैनात सफाई कर्मचारी को 1 मिनट 23 सेकेंड के दौरान 12 थप्पड़ मार दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट के दौरान उन्होंने कर्मी को गालियां भी दी।

विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। अस्पताल के निदेशक ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी तीन दिन में रिपोर्ट देगी। परमट निवासी रविंद्र उर्सला अस्पताल में आउटसोर्स पर हाउस कीपिंग का कार्य करते हैं।

विज्ञापन

Ursala Hospital Case 12 slaps in 1 23 minutes employee said surgeon was drunk doctor said I apologized
फर्श पर पड़ा पानी - फोटो : amar ujala

कहा था- आप रुक जाइए फर्श गीला है
उनके मुताबिक बुधवार की रात करीब 10:30 बजे निदेशक कार्यालय के पास सफाई करा रहे थे। उनके साथ सफाईकर्मी अमित और राहुल भी थे। इसी बीच सर्जन डॉ. बीकेएस कटियार वहां पर आए। अमित और राहुल ने उन्हें रोक दिया। कहा कि आप रुक जाइए फर्श गीला है, फिसल सकते हैं।

Ursala Hospital Case 12 slaps in 1 23 minutes employee said surgeon was drunk doctor said I apologized
उर्सला में सर्जन ने कर्मचारी को जड़े थप्पड़ - फोटो : amar ujala

मरीज व तीमारदारों के बीचबचाव के बाद डॉक्टर रुके
रविंद्र का आरोप है कि इतना सुनते ही सर्जन नाराज हो गए और उन्होंने गालियां देते हुए अमित को पीटना शुरू कर दिया। अमित उनके पैरों में गिर पड़ा फिर भी वह नहीं माने। मरीज व तीमारदारों के बीचबचाव के बाद डॉक्टर रुके। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन

Ursala Hospital Case 12 slaps in 1 23 minutes employee said surgeon was drunk doctor said I apologized
सर्जन से हाथ जोड़कर माफी मांगता कर्मचारी - फोटो : amar ujala

निदेशक ने सर्जन को लगाई फटकार
गुरुवार को घटना का पता चलने पर निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल ने सर्जन को फटकार लगाई। उन्होंने मामले की जांच के लिए डॉ. शैलेंद्र तिवारी, डॉ. धीर सिंह और डॉ. जीएन द्विवेदी की तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच चल रही है।

Ursala Hospital Case 12 slaps in 1 23 minutes employee said surgeon was drunk doctor said I apologized
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

अब तक लिखित शिकायत नहीं आई है, लेकिन वीडियो का संज्ञान लेकर जांच समिति गठित कर दी है। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  -डॉ. एचडी अग्रवाल, निदेशक उर्सला

Ursala Hospital Case 12 slaps in 1 23 minutes employee said surgeon was drunk doctor said I apologized
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

मैंने माफी मांग ली: डॉ. कटियार
बुधवार रात एक तीमारदार का फोन आया कि रोगी की तबीयत खराब है। मैं रात 10:30 बजे अस्पताल पहुंचा। मुख्य द्वार पर ही एक अनधिकृत व्यक्ति ने रोक दिया। परिचय देने के बावजूद उसने अभद्रता की। मरीज परेशान था और आवेश में आकर ऐसा कर दिया। हालांकि मैंने बाद में इस बात की माफी मांगी। मैं कभी शराब नहीं पीता हूं। कर्मचारी यूनीफार्म में नहीं था इसलिए कर्मचारी को पहचान नहीं सका।  -डॉ. बीकेएस कटियार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed