फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uproar over recovery from women admitted for delivery in Sikandra CHC, ACMO investigated

सिकंदरा सीएचसी में प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं से वसूली पर हंगामा, एसीएमओ ने की जांच

Tue, 09 Nov 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Uproar over recovery from women admitted for delivery in Sikandra CHC, ACMO investigated
सिकंदरा सीएचसी में हंगामा करते तीमारदार। संवाद - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। सीएचसी में रविवार रात प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं से स्टाफ नर्स ने वसूली शुरू कर दी। इससे नाराज तीमारदारों ने हंगामा किया। इसकी लिखित शिकायत चिकित्सा अधिकारी से की। मामले की जानकारी पर सोमवार को अपर सीएमओ जांच करने पहुंचे। मामले में शिकायत कर्ताओं को कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन

सिकंदरा सीएचसी में रविवार रात में प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराई गई करियापुर गांव की सपना व ऊधौपुर की रामसखी के परिजनों से स्टाफ नर्स ने रुपये मांगे। सपना के पति शिवम ने चिकित्सा अधीक्षक को पत्र देते हुए बताया कि उसके पास 650 रुपये थे स्टाफ ने पूरे रुपये ले लिए। फिर दवा के लिए और रुपयों का इंतजाम करने को कहा।
विज्ञापन

रुपये न होने की बात कहने पर वह भड़क गईं। रामसखी के पति राकेश कुमार ने लिखित शिकायत कर बताया कि रात में पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां स्टाफ नर्स ने रुपयों की मांग की। मना करने पर अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज दोनों महिलाओं के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पर पहुंचे चिकित्सा अधीक्षक ने उन्हें समझाकर शांत कराया। तीमारदारों ने बताया कि अस्पताल के शौचालय की पानी टंकी में पानी तक नहीं है।

परिसर में गंदगी फैली है। मामले की जानकारी पर अपर सीएमओ वीपी सिंह व डिप्टी सीएमओ एपी वर्मा ने पहुंच कर जांच की। महिलाओं के बयान दर्ज किए। अपर सीएमओ ने बताया की जांच की जा रही है। वसूली की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed