फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uproar over encroachment removal; complainant beaten and thrown into a drain.

Kanpur News: अतिक्रमण हटाने पर लोगों का हंगामा, शिकायतकर्ता को पीटकर नाले में फेंका

Sat, 18 Jul 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Uproar over encroachment removal; complainant beaten and thrown into a drain.
कानपुर। गोविंदनगर कच्ची बस्ती में नाले में अवैध रूप से अतिक्रमण की शिकायत पर पहुंची नगर निगम की टीम को क्षेत्रीय लोगों ने घेर लिया। शिकायतकर्ता मौके पर पहुंचा तो उग्र लोगों ने उसे पीटकर नाले में फेंक दिया। प्रवर्तन टीम के साथ भी हाथापाई की। सुरक्षा कर्मियों ने बवाल काट रहे कुछ लोगों पर हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। इसके बाद बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण को ढहाया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा।
विज्ञापन

गोविंदनगर कच्ची बस्ती निवासी राम लखन जायसवाल आरटीआई एक्टिविस्ट हैं। राम लखन ने गोविंदनगर नए पुल के नीचे और नाले में अवैध रूप से लोगों के अतिक्रमण करने की शिकायत की थी। शुक्रवार को नगर निगम जोन पांच की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची। मुख्यालय से सुरक्षा कर्मियों की एक टुकड़ी भी थी। बुलडोजर जैसे ही अतिक्रमण ढहाने बढ़ा तभी बस्ती के लोगों की भीड़ जुट गई। लोग नगर निगम की टीम का विरोध करने लगे। जैसे ही लोगों को जानकारी हुई कि शिकायत राम लखन जायसवाल ने की है तो लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन्हें सामने से गुजर रहे नाले में फेंक दिया। किसी तरह राम लखन बाहर निकल सके।
विज्ञापन

नगर निगम के सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी। सुरक्षा कर्मियों ने कुछ लोगों पर लाठियां भांजीं तो लोग भागने लगे। फिर बुलडोजर से अतिक्रमण ढहाया गया। गोविंदनगर इंस्पेक्टर अशोक दुबे ने बताया कि नगर निगम टीम अतिक्रमण अभियान चलाने से पहले थाने मेें जानकारी नहीं दी थी। सोशल मीडिया के माध्यम से हंगामे की जानकारी हुई। फिलहाल किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गोविंदनगर कच्ची बस्ती में अतिक्रमण की सूचना पर टीम बुलडोजर लेकर पहुंची थी। हालांकि, इस दौरान लोगों ने शिकायतकर्ता को पीटकर उसे नाले में धक्का दे दिया। सुरक्षा कर्मियों के साथ भी अभद्रता की इसपर सुरक्षाकर्मियों ने हल्का बल का प्रयोग किया। फिलहाल पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।
- अनुपम त्रिपाठी, जोनल अधिकारी जोन पांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed