फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uproar of people angry due to poor road construction in Kanpur, contractor said  got low budget, I am regretti

Kanpur: घटिया सड़क निर्माण से खफा लोगों का हंगामा, ठेकेदार बोला- कम बजट मिला, पछता रहा हूं मैं, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 17 Mar 2023 01:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Mar 2023 01:49 PM IST
सार

बारासिरोही नहर पुल से कुरसौली नहर पुल तक करीब चार किलोमीटर सड़क निर्माण करवाया जा रहा है। इसके निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जाने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी का इजहार किया है।

विज्ञापन
Uproar of people angry due to poor road construction in Kanpur, contractor said  got low budget, I am regretti
घटिया सड़क निर्माण दिखाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिठूर इलाके में पीडब्लूडी के घटिया सड़क निर्माण को ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने हंगामा काट रुकवा दिया। विभाग द्वारा बारासिरोही नहर पुल से कुरसौली नहर पुल तक करीब चार किलोमीटर सड़क का दुबारा निर्माण करवा रहा है।

विज्ञापन

कुरसौली गांव में करीब 400 मीटर तक सड़क बन भी चुकी है। घटिया निर्माण देख ग्राम प्रधान अमित सिंह ठाकुर सहित दो गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने पैरों से सड़क कुरेदी, तो सड़क उखड़ गई। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पीडब्लूडी और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया सड़क पर मोटी गिट्टी ठीक से नहीं डाली गई। साथ ही, डामर-बजरी भी समतल नहीं है। सड़क की मोटाई भी बहुत कम है। लोधर निवासी रमन त्रिवेदी ने बताया सड़क की मोटाई इतनी कम है कि सड़क एक हफ्ते भी नहीं चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दर्जन गांवों के लिए एकमात्र सड़क
वहीं, भारी वाहनों का भार नहीं झेल पाएगी। ग्रामीणों ने बताया यह सड़क करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के लिए शहर जाने के लिए एकमात्र सड़क है, जो पिछले चार साल से जर्जर हालत में है। इसी सड़क से रोजाना लगभग चार हजार लोग एक दिन में आवागमन करते है।

ठेकेदार बोला- बजट और मानक के अनुरूप हो रहा है काम
अब जब सड़क बनने लगी थी। ग्रामीणों को लगा की सड़क अच्छी बनेगी, लेकिन घटिया निर्माण की वजह से ग्रामीणों का गुस्सा फ़ूट पड़ा। वहीं काम करा रहे ठेकेदार का कहना है जितना बजट है...उसी बजट के अनुसार काम हो रहा है। पीडब्ल्यूडी  निर्माण खंड द्वितीय यह कार्य करा रहा है।

सहायक अभियंता को जांच के लिए भेजा
बता दें कि 35 लाख में चार किलोमीटर सड़क बनाने का ठेका नैंसी कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। इस खंड के अधिशासी अभियंता आरके त्रिपाठी ने बताया कि इस सड़क के गड्ढे भरते हुए 20 मिली मीटर मोटी तारकोल मिक्स गिट्टी की परत डाली जानी है। सहायक अभियंता अर्पणा कुमारी को जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed