फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Upendra Rawat big statement against Samajwadi Party

सपा पर एक के बाद एक कई तीर चलाए: उपेंद्र रावत बोले- समाजवादी पार्टी ने घर तो दिए नहीं, केवल कब्रिस्तान बनवाए

Sat, 11 Sep 2021 09:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Sep 2021 09:04 PM IST
सार

राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक वाजपेयी ने कहा कि सपा की सरकार में नौकरी की सूची सैफई में बनती थी, जबकि योगी सरकार में पारदर्शिता के साथ नौकरी दी जा रही है।

विज्ञापन
Upendra Rawat big statement against Samajwadi Party
प्रबुद्घ सम्मेलन को संबोधित करते बाराबंकी के सांसद उपेंद्र रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में शाहाबाद क्षेत्र के प्रबुद्ध सम्मेलन में भाजपा पदाधिकारियों ने सपा पर एक के बाद एक कई तीर चलाए। मुख्य वक्ता बाराबंकी के सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि सपा ने घर तो दिए नहीं, कब्रिस्तानों का निर्माण खूब कराया। इसलिए सपा को लोगों से वोट मांगने का हक नहीं है।
विज्ञापन


शाहाबाद कस्बे के एक मैरिज लॉन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस महज एक परिवार की पार्टी है, जबकि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। चुनाव करीब आते ही सपा बसपा को ब्राह्मणों की याद आने लगी है।
विज्ञापन


दावा किया कि प्रदेश का ब्राह्मण मतदाता भाजपा के साथ है। सपा ने किसानों का कर्जा माफ करने के नाम पर भी छल किया। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को सम्मान निधि देने का काम कर रहे हैं। अगले वर्ष तक हर व्यक्ति को अपना घर मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक वाजपेयी ने कहा कि सपा की सरकार में नौकरी की सूची सैफई में बनती थी, जबकि योगी सरकार में पारदर्शिता के साथ नौकरी दी जा रही है। सदर सांसद जय प्रकाश ने कहा कि पहले कश्मीर जाने में लोगों को दहशत होती थी, लेकिन अब वहां माहौल बदल चुका है।


राममंदिर का निर्माण भी शुरू हो गया है। विधायक रजनी तिवारी ने शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कार्यों का जिक्र किया। अध्यक्षता समाजसेवी डॉ. मुरारीलाल गुप्त ने की, जबकि संचालन अजय वाजपेयी भुल्लन ने किया। इस दौरान भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अविनाश मिश्रा, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मनोज वर्मा, नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी, वेदराम राजपूत, गोपाल त्रिपाठी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed