{"_id":"6a97318e0ca7241cf8008b72","slug":"update-the-exam-results-of-carry-over-students-within-three-days-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1636833-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तीन दिन में अपडेट करें ''''कैरी ओवर'''' छात्रों का परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तीन दिन में अपडेट करें ''''कैरी ओवर'''' छात्रों का परीक्षा परिणाम
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने संबद्ध सभी राजकीय, अनुदानित और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को निर्देशित किया है कि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित छात्रों के परीक्षा परिणाम तीन कार्य दिवस के भीतर अपडेट कराए जाएं। यह निर्देश उन छात्रों के लिए है, जिनके शैक्षणिक सत्र 2024-25 के परीक्षा परिणाम में अभी भी ''''कैरी ओवर'''' प्रदर्शित हो रहा है। इस कारण से वे शैक्षणिक सत्र 2025-26 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ नहीं ले सके हैं।
कुलसचिव राकेश कुमार मिश्र की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि शासन और समाज कल्याण विभाग के निर्देशों के अनुपालन में छात्रवृत्ति पोर्टल दोबारा खोला गया है। इसका उद्देश्य ऐसे पात्र छात्रों को योजना का लाभ दिलाना है, जिनके आवेदन तकनीकी कारणों, शिक्षण संस्थानों द्वारा आवेदन अग्रसारित न किए जाने या अन्य कारणों से लंबित रह गए थे। सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने यहां ऐसे सभी छात्रों का रिकॉर्ड तत्काल जांचें और जिनके परीक्षा परिणाम में ''''कैरी ओवर'''' दर्ज है, उनका परिणाम छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपडेट करें। यह कार्य तीन कार्य दिवस के भीतर पूरा करना होगा।
यह अवसर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के उन सभी पात्र छात्रों के लिए उपलब्ध कराया गया है, जो तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए थे।