फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   UP: Young man bitten by snake five times, courage and patience saved his life

UP: युवक को पांच बार सांप ने डसा, हिम्मत व धैर्य ने बचाई विकास की जान

Tue, 02 Jul 2024 07:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Jul 2024 07:47 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक को सांप हर सप्ताह डंसता है। हर बार युवक बच जाता है।
 

विज्ञापन
UP: Young man bitten by snake five times, courage and patience saved his life
जानकारी देता विकास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिम्मत व धैर्य से किया जाने वाला काम कभी निराश नहीं करता है। इसकी जीती-जागती मिशाल फतेहपुर जिले में सौरा गांव के विकास दुबे (24) हैं। इनको अब तक पांच बार जहरीले सापों ने डसा है। लेकिन इनकी हिम्मत व हौसलों के कारण इनकी जान बची हुई है। विकास ने बताया कि सांप के डंसने के बाद वह जरा सा भी भयभीत नहीं हुए, और निडर होकर इलाज करवाया। विकास को हर सप्ताह सांप डंसता है।

विज्ञापन


विज्ञापन

वह हर बार इलाज से ठीक हो जाता है। पहली बार विकास को सांप ने दो जून को रात में 9 बजे डसा था। प्राइवेट अस्पताल से ठीक हुए थे। इसके बाद सांपों ने इनका पीछा ही कर लिया और दस जून की रात में फिर साप ने विकास को अपना शिकार बना लिया, हिम्मत व धैर्य के दम पर विकास की फिर जान बच गई। सात दिन बाद 17 जून को फिर से सांप ने डस लिया। इसमें वह अचेत होने लगे तो परिवारी जनों में हड़कम्प मच गया और प्राइवेट अस्पताल में मौत को मात देकर बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पांचवे दिन फिर सांप ने विकास को काट लिया और इलाज से बच गए। रिश्तेदारों व डॉक्टरों ने घर से दूर रहने की सलाह दी। वह राधानगर रहने चला गया तो वहां भी शुक्रवार को देर रात करीब 12 बजे सांप ने फिर डस लिया और बच गया। वहीं डॉक्टर ने बताया कि हर बार सांप के काटने के नए निशान मिलते हैं। एंटी स्नेक वेनम इंमरजेंसी दवाएं देते हैं। इसी से वह ठीक हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed