फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Updates, north-westerly winds will increase cold

UP Weather Updates: एंटी साइक्लोन बनने से बदला हवाओं का रुख, उत्तर-पश्चिमी हवाएं बढ़ाएंगी ठंड

Fri, 11 Nov 2022 07:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Nov 2022 07:04 AM IST
सार

कानपुर में मौसम में तेजी से बदलाव आना शुरू हो गया है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ लौटते ही हवाओं का रुख बदल गया है। इससे आने वाले दो दिनों में ठंडक बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
UP Weather Updates, north-westerly winds will increase cold
कानपुर में ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दो-तीन दिन में ठंडक बढ़ेगी। हिमालयी हवाएं आकर माहौल में ठंड की खुनकी में इजाफा कर देंगी। सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ लौट गया है। इसके बाद ‘एंटी साइक्लोन’ बन गया, जिसकी वजह से हवाओं का रुख बदल गया है और उत्तर-पश्चिमी हवाएं आने लगी हैं।

विज्ञापन

इसी से सुबह के वक्त ठंडक हल्की बढ़ी है। आने वाले दो दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। हवाएं बर्फीले इलाकों से आ रही  हैं। अगर बीच में फिर पश्चिमी विक्षोभ आया तो हवाओं का रुख बदल जाएगा। उन्होंने बताया कि दृष्टयता कम होने लगी  है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह छह बजे दृष्टयता सात किमी थी और सुबह नौ बजे नौ किमी हो गई। उन्होंने बताया कि सामान्य दृष्टयता 10 किमी और इससे अधिक मानी जाती है। डॉ. पांडेय ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के आने सिलसिला रहा है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ लौट गया। इससे हवाओं की दिशा में बदलाव आया है। बादल छाए रहने से रात के  न्यूनतम तापमान में अधिक फर्क नहीं आएगा। लेकिन तड़के ठंड में इजाफा होता रहेगा।

उन्होंने बताया कि सुबह और शाम को कोहरा रहेगा। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने पर प्रदूषण कम हो सकता है। हवाएं प्रदूषण उड़ा ले जाती हैं। बता दें कि उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर से दिन और रात के तापमान में तेजी से कमी आ सकती है।

 270 पहुंचा एक्यूआई
गुरुवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्युआई) 270 रहा है। यह स्तर खराब श्रेणी में आएगा। इसके साथ यह चेतावनी भी दी गई है कि ऐसे माहौल में अधिक देर तक रहने पर सांस लेने की दिक्कत हो सकती है। शहर की तुलना में लखनऊ का एक्यूआई कम रहा है। वहां इंडेक्स 236 मापा गया, लेकिन दिल्ली का एक्यूआई 295 रहा है। 

तापमान
अधिकतम-29 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-16.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed