फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update, The temperature may drop in the next 24 hours, today and tomorrow there is a possibility of rain and thundershowers

UP Weather Update: अगले 24 घंटे में लुढ़क सकता है तापमान, आज और कल आंधी, गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना

Sat, 28 May 2022 07:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 May 2022 07:16 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर संभाग में पारा फिर 40 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे में तापमान लुढ़कने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
UP Weather Update, The temperature may drop in the next 24 hours, today and tomorrow there is a possibility of rain and thundershowers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नौ तपा शुरू होने के 24 घंटे के अंतराल में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर शनिवार को फिर से 40 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन अगले 24 घंटे में इसमें फिर से कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 मई को आंधी और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। शनिवार की शाम से ही इस तरह का मौसम बनना शुरू हो गया।

विज्ञापन

एक दिन पहले महानगर से सटे उन्नाव जनपद के बांगरमऊ में करीब 23 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को तेज धूप के साथ हवा में नमी की मात्रा करीब 20 प्रतिशत (62 प्रतिशत) बढ़ गई। न्यूनतम तापमान दो डिग्री की बढ़त के साथ 25 डिग्री सेल्सियस रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार महानगर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अभी नहीं बन पा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

बता दें कि मौसम में नरमी से आम लोगों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार को दिन में धूप निकली, लेकिन तापमान कमजोर रहने से गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। तो वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। आने वाले दिनों में भी मौसम में इसी तरह बदलाव की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed