{"_id":"628f830e823ee2796b7eb8d4","slug":"up-weather-update-the-effect-of-global-warming-is-visible-on-the-weather-if-the-clouds-do-not-come-it-will-heat-the-last-days-of-nautapa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: ग्लोबल वार्मिंग का असर दिख रहा है मौसम पर, बादल न आए तो नौतपा के आखिरी दिन तपाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: ग्लोबल वार्मिंग का असर दिख रहा है मौसम पर, बादल न आए तो नौतपा के आखिरी दिन तपाएंगे
Thu, 26 May 2022 07:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 26 May 2022 07:10 PM IST
सार
ग्लोबल वार्मिंग के कारण ही मौसम में अनिश्चित परिवर्तन हो रहे हैं, जिसका सीधा कुप्रभाव मनुष्य, अन्य जीवों व पर्यावरण पर पड़ रहा है। बारिश के दिन कम हुए, लेकिन पानी उतना ही बरस रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के समय से कानपुर परिक्षेत्र पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मौसमी गतिविधियां देखकर वैसे तो हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अगर हवाओं के रुख में फेर बदल हुआ, तो शुक्रवार से तपिश बढ़ जाएगी। नौतपा के आखिरी दिन शहरियों को तपाएंगे। वैसे मानसून के समय से कानपुर परिक्षेत्र पहुंचने की उम्मीद है। एक-दो दिन आगे-पीछे होने की गुंजाइश है।
विज्ञापन
सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि मौजूदा मौसमी गतिविधियों से लग रहा है कि मानसून सामान्य रहेगा। बारिश तो उतनी ही होगी लेकिन बारिश के दिन कम हो गए हैं। पहले बारिश 50-60 दिन होती थी। अब 35-40 दिन ही हो रही है। अब रिमझिम बारिश के बजाए एक दिन में ही बहुत अधिक बारिश हो जाती है।
विज्ञापन
आंधी-पानी की वजह से बीच में मौसम खुशगवार हो गया और पारा नीचे चला आया। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम 38.4 रहा। इसी न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 3.3 डिग्री कम 23 रहा है। मौसम विभाग का आकलन है कि शुक्रवार से पारे का रुख फिर ऊपर की तरफ हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस वक्त मानसून की गति तेज है। वह समुद्र तल पर है, लेकिन जमीन पर आते ही इसकी गति धीमी पड़ेगी। साथ ही 28 मई तक पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय पहुंचने की उम्मीद है। उत्तर-पूर्व राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इससे भी मौसमी गतिविधियों पर असर पड़ सकता है।