UP Weather Update: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंडक! फरवरी के पहले सप्ताह में बढ़ेगी ठंड, पढ़ें मौसम विभाग का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित अन्य जिलों में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते तेज रफ्तार से बर्फीली हवा चलेगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरवरी में ठंड पीछा नहीं छोड़ेगी। मौसम विभाग की ओर से जो संकेत मिले हैं। उसमें पहले सप्ताह में ही बर्फीली हवाओं की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आने के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 19.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार उप्र से सटे पर्वतीय राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में बर्फबारी का सिलसिला तेज होने से मैदानी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ु सकती है। अगले 24 घंटे में यह बदलाव देखने को मिल सकता है।
फरवरी के पहले सप्ताह में पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं की रफ्तार पांच से आठ किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। दिन में धूप होने के बावजूद ठंड तेज रहेगी। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुबह और देर शाम टहलने के समय में अभी बदलाव रखे।
धूप निकलने पर ही टहलने जाएं, क्योंकि हवा अधिक रहने के आसार हैं। ऐसे में सिर ढककर रखें, तो बेहतर होगा। इस बीच मंगलवार को सुबह बादलों के बीच हल्की धूप रही। दिन में धूप तेज हुई, लेकिन हवा चलने से ठंडक बनी रही। रात में बादल होने से न्यूनतम तापमान में 7.2 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई।
बारिश से फिर स्वस्थ हुई शहर की हवा
तीन दिन से बढ़ रहे प्रदूषण को सोमवार रात हुई बारिश ने धो दिया। शहर के व्यावसायिक क्षेत्र नेहरूनगर से लेकर आवासीय क्षेत्रों में शामिल कल्याणपुर और किदवईनगर में हवा गुणवत्ता सूचकांक सौ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। शहर का भी औसत एक्यूआई 62 दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार और सोमवार को नेहरूनगर में औसत एक्यूआई 246 दर्ज तक पहुंच गया था। इससे धूल भरे कण (पीएम 2.5) और जहरीली नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की मात्रा भी काफी ज्यादा दर्ज की गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि सड़कों की सफाई में लापरवाही न बरती जाए, तो सामान्य दिनों में भी हवा की गुणवत्ता बेहतर रह सकती है।