{"_id":"62de4dabf8f07405b25e9f4a","slug":"up-weather-update-rain-after-two-days-in-many-cities-including-kanpur-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: यूपी के कानपुर समेत कई शहरों में दो दिन बाद बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: यूपी के कानपुर समेत कई शहरों में दो दिन बाद बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Mon, 25 Jul 2022 01:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:31 PM IST
सार
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार दो दिन बाद मानसून की रेखा एक बार फिर उत्तर भारत का रुख करेगी। इससे कानपुर मंडल सहित उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत आसपास के शहरों में लगातार तीन दिनों की बारिश के बाद मानसूनी बादल मध्यप्रदेश की ओर रुख कर गए हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने 27 जुलाई से फिर से बारिश के आसार जताए हैं। इस बीच तेज धूप और हल्के बादलों की वजह से उमस के बीच तापमान बढ़ने लगा है।
अधिकतम तापमान दो डिग्री की बढ़त के साथ 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम पारा एक दिन पहले की तरह 25 डिग्री सेल्सियस पर टिका है। सीएसए यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार दो दिन बाद मानसून की रेखा एक बार फिर उत्तर भारत का रुख करेगी। इससे कानपुर मंडल सहित उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। रविवार को हवा की रफ्तार में चार किमी प्रति घंटे का इजाफा हुआ। हवा 9.2 किमी प्रति घंटा रही।