फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update, Light clouds changed the weather, mercury may fall even during the day

UP Weather Update: हल्के बादलों ने बदला मौसम, दिन में भी लुढ़क सकता है पारा, जाड़ा भी बढ़ेगा

Thu, 01 Dec 2022 02:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Dec 2022 02:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पश्चिम की हवा से कानपुर सहिम अन्य जिलों में तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब ठंड का प्रकोप और अधिक देखने को मिलेगा। आज से दिन में भी पारा लुढ़क सकता है, जिससे जाड़ा और बढ़ेगा।

विज्ञापन
UP Weather Update, Light clouds changed the weather, mercury may fall even during the day
ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में करीब 15 दिनों के बाद आए हल्के बादलों ने मौसम बदल दिया। धुंध की वजह से ठंडक बढ़ गई। यह स्थिति दोपहर 12 बजे तक रही। उसके बाद चार बजे तक मौसम साफ रहा। शाम होते ही धुंध फिर से बढ़ने लगी। साथ ही, देर रात ठंड बढ़ जाती है।

विज्ञापन

मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं की वजह से ऊंचाई वाले बादल बनने शुरू हो गए हैं। इसकी वजह से नमी बढ़ गई है। इससे धुंध भी होने लगी है। बताया कि अगले एक सप्ताह में इसमें बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान मामूली कमी के साथ 26.2 डिग्री और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह हवा में नमी की मात्रा दिन में नौ प्रतिशत बढ़कर 97 और न्यूनतम चार प्रतिशत बढ़कर 57 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल से ज्यादा ठंडा होगा दिसंबर
इस बीच नवंबर पिछले वर्ष की अपेक्षा कम ठंडा रहा। पिछले वर्ष महीने भर में तीन बार न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास तक गया था। इस बार सिर्फ एक बार पारा आठ डिग्री तक आया। तीन बार नौ डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पांडेय के अनुसार इस बार दिसंबर पिछले वर्ष से अधिक ठंडा रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed