फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update: Day temperature below 25 degrees for the first time in the season

UP Weather Update: सीजन में पहली बार 25 डिग्री से नीचे हुआ दिन का पारा, हवा चलने से सुबह-शाम ठंडक ज्यादा

Tue, 06 Dec 2022 09:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 Dec 2022 09:42 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित अन्य शहरों में ठंडक बढ़ गई है। सीजन में पहली बार दिन का पारा 25 डिग्री से नीचे आया है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री लुढ़का है। साथ ही,हवा चलने से सुबह-शाम ठंडक ज्यादा होने लगी है।

विज्ञापन
UP Weather Update: Day temperature below 25 degrees for the first time in the season
ठंड बढ़ने के बाद गर्म कपड़ों में दिखे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश से सटे पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से मैदानी क्षेत्रों में जाड़ा बढ़ रहा है। सोमवार को सीजन का अभी तक का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान पहली बार 25 डिग्री से लुढ़ककर 24.4 डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री कम होकर 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के अंतराल में इसमें और कमी आने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डा. एसएन पांडेय के अनुसार तड़के करीब चार बजे से ही उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से हवा में नमी बढ़ गई।
विज्ञापन

साथ ही कोहरे का असर भी तेज हो गया जो दोपहर तक बना रहा। इसके बाद दिन ढलते ही फिर से कोहरा शुरू हो गया। बताया कि अगले कुछ दिनों तक कोहरे और घना होता जाएगा। इस बीच हल्के बादल भी आ सकते हैं। हवा में अधिकतम नमी 95 प्रतिशत और न्यूनतम नमी 52 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले पांच दिनों में संभावित तापमान
अधिकतम : 24 डिग्री
न्यूनतम    : 08 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed