फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Villagers fired on miscreants who entered the wedding house, police suspected the incident

यूपी: शादी वाले घर में घुसे बदमाशाें को ग्रामीणों ने फायरिंग कर खदेड़ा, पुलिस घटना को बता रही संदिग्ध

Fri, 11 Dec 2020 10:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 11 Dec 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
UP: Villagers fired on miscreants who entered the wedding house, police suspected the incident
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई बावन लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी किराना व्यवसायी की बरात जाने के बाद देर हथियार बंद बदमाश उसके घर में घुस गए। रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने बदमाशों को देख फायरिंग शुरू कर दी। काफी देर तक हुई फायरिंग के बाद बदमाश भाग गए। सूचना मिलने के बाद एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन


देर रात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। लोनार कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर निवासी सुधीर चौधरी पुत्र उमराय किसान हैं। उनका बेटा पुनीत जगदीशपुर में किराना की दुकान चलाता है। गुरुवार को पुनीत की शादी थी। शाम को बरात सुरसा के ग्राम डीढ़पुर रवाना हो गई।
विज्ञापन


 

घर में सुधीर के बेटे गोपाल व एक रिश्तेदार समेत महिलाएं थीं। रात 12 बजे घर की छत पर बैठे रिश्तेदार को घर से कुछ दूरी पर 5-7 हथियार बंद लोग दिखे। रिश्तेदार ने इसकी जानकारी गोपाल को दी। इस बीच बदमाश घर में घुसने लगे। ये देख गोपाल ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी।

फायरिंग व शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए और उन्होंने भी बदमाशों को ललकार फायरिंग शुरू कर दी। खुद को घिरता देख बदमाश फायरिंग कर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह, सीओ हरपालपुर विजयेंद्र द्विवेदी, कोतवाल लोनार सुरेंद्र कुमार समेत बेहटागोकुल, पाली, सांडी व अरवल थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

अधिकारियों ने घटना की जांच की। बदमाशों की धरपकड़ के लिए रात में ही जगदीशपुर चौराहा समेत आसपास वाहनों की चेकिंग की गई। शुक्रवार सुबह कोतवाल सुरेंद्र सोनकर ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। कोतवाल ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। घर के आसपास व खेतों में बदमाशों के भागने जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। ग्रामीणों के बयान में भी अंतर हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed