फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: The woman died in Etawah after being crushed by a dumper, jammed for an hour, siblings were returning with medicine

यूपी: इटावा में डंपर से कुचल कर युवती की मौत, एक घंटे लगा रहा जाम, दवा लेकर लौट रहे थे भाई-बहन

Sat, 12 Dec 2020 09:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 12 Dec 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
UP: The woman died in Etawah after being crushed by a dumper, jammed for an hour, siblings were returning with medicine
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
इटावा-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर से कुचल कर भाई की बाइक पर पीछे बैठी 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। शुक्रवार शाम लगभग चार बजे हुई इस घटना के बाद लगभग एक घंटा तक हाईवे जाम हो गया। पुलिस ने जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


बसरेहर थाने व कस्बा क्षेत्र से निकलने वाले इटावा-बरेली हाईवे पर बीच बाजार के पास तेज रफ्तार डंपर से कुचल कर 22 वर्षीय सोनी पुत्री अमर सिंह राठौर महोली कछपुरा थाना किशनी जिला मैनपुरी की मौत हो गई। धर्मेंद्र ने बताया कि वह बहन सोनी के साथ पक्का तालाब पर एक चिकित्सक के यहां से दवा लेकर बाइक पर लौट रहा था।
विज्ञापन


 

बसरेहर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कट मार दिया।  इससे बहन सोनी बाइक से नीचे गिर गई और पीछे से डंपर का पहिया उस पर चढ़कर निकल गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के दुकानदार भागे और डंपर ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह भाग निकला।

घटना के बाद हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इस कारण करीब एक घंटे तक हाईवे जाम बना रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। घटनास्थल पर ही मृतक के परिजन पहुंच गए थे जिनका शव की हालत को देख रो रो कर बुरा हाल था। 

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण से बढ़ी डंपरों की आवाजाही
स्थानीय लोगों ने बताया कि जबसे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार्य तेज हुआ है तबसे इटावा-बरेली हाईवे पर लगभग 1000 डंपरों का इजाफा हुआ है। अधिक से अधिक चक्कर लगाने की होड़ में ये अपनी स्पीड पर नियंत्रण नहीं रखते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed