{"_id":"5eeb096c38f97a4601573491","slug":"up-the-trunk-of-a-youth-found-in-a-ditch-head-found-300-meters-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खाई में दफन मिला युवक का धड़, 300 मीटर दूर मिला सिर, जांच में जुटी पुलिस, नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खाई में दफन मिला युवक का धड़, 300 मीटर दूर मिला सिर, जांच में जुटी पुलिस, नहीं हो पाई शिनाख्त
Thu, 18 Jun 2020 11:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के हरदोई में अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम छावन और घेरवा की सीमा पर स्थित भूड़ में एक खाई में अज्ञात युवक का धड़ जमीन में दफन मिला। धड़ का हाथ नजर आने पर चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुदाई करवाई तो धड़ का सिर भी लगभग 300 मीटर दूर मिला।
पुलिस को मौके से खून से सने कपड़े भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक लगभग तीन दिन पुराना शव लग रहा है। शुरुआती जांच की माने तो हत्या कर शव दफन किया गया है। पुलिस शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है लेकिन फिलहाल सफलता नहीं मिली है। ग्राम घेरवा के प्रधान जितेंद्र मिश्रा की तहरीर पर अज्ञात युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
हत्या करने से पहले बना दिए गए थे युवक के सिर के बाल
ग्राम घेरवा और दुलानगर की सीमा पर मिले शव को लेकर पुलिस कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जांच कर रही है। दरअसल हत्या करने से पहले युवक के सिर के बाल बना दिए गए थे। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर जहां युवक का पर्स पड़ा मिला है वहीं पर बाल भी पड़े मिले।
विज्ञापन
बरामद सिर क्षत-विक्षत है, लेकिन यह भी स्पष्ट है कि सिर पर एक भी बाल नहीं हैं। इससे इतर कुछ ही दूरी पर पीपल के पत्ते मेंं एक कागज कलावा से लिपटा हुआ मिला है और इसमें सिंदूर भी लगा है। कहीं न कहीं पुलिस इसे बलि की घटना से भी जोड़कर जांच कर रही है। सिंदूर और पीपल का पत्ता जिस स्थान पर मिला है, वहां पर दो रुपये का एक सिक्का भी पुलिस को मिला है।