{"_id":"69ff727771c0a304d00c4433","slug":"up-stone-pelting-targets-shatabdi-rajdhani-and-garib-rath-trains-trains-heading-towards-kanpur-hit-2026-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शताब्दी, राजधानी और गरीब रथ में पथराव, कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को बनाया निशाना, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शताब्दी, राजधानी और गरीब रथ में पथराव, कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को बनाया निशाना, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 09 May 2026 11:15 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 09 May 2026 11:15 PM IST
सार
ट्रेनों पर पथराव का मामला सामने आया है। जांच के लिए कैरिज एंड वैगन विभाग से पेनड्राइव में ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज मंगाए गए।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेंट्रल स्टेशन आ रहीं शताब्दी, राजधानी और गरीब रथ ट्रेनों में अराजकतत्वों ने गुरुवार को दादरी में पथराव कर दिया। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई। आरपीएफ दादरी ने रेल संपत्ति को क्षति पहुंचाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर कैरिज एंड वैगन विभाग से ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज पेनड्राइव में भेजने के लिए शनिवार को पत्र भेजा है।
12034 कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस सेंट्रल स्टेशन आ रही थी। सीट नंबर-49 पर सफर कर रहे गौरव ने टीएस जितेंद्र यादव व अन्य स्टाफ को बताया कि गुरुवार को कानपुर आने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। दादरी में शाम 04.36 बजे पथराव शुरू हो गया। गोलियों की तरह पथराव हुआ। इससे पूरा शीशा चकनाचूर हो गया है। आवाज से कोच में कई मिनट तक दहशत का माहाैल रहा। आरपीएफ अलीगढ़ के एएसपी आजाद सिंह ने बताया कि गुरुवार को कानपुर की ओर आने वाली शताब्दी, राजधानी और गरीब रथ एक्सप्रेस में पथराव हुआ था। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। इन ट्रेनों के सीसीटीवी फुटेज की मांगे गए हैं।

प्रेमपुर-रूमा का ट्रैक संवेदनशील
कानपुर सेक्शन में प्रेमपुर और रूमा स्टेशनों के बीच कई बार वंदेभारत व राजधानी एक्सप्रेस में पथराव हुआ है। आरपीएफ कानपुर पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि इन स्टेशनों के आसपास नियमित पेट्रोलिंग करानी शुरू की तो पत्थरबाजी की घटनाएं थमी हैं। आसपास के गांवों के बेसिक स्कूलों में जाकर पत्थरबाजी न करने के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा और पत्थर से होने वाली घटनाओं की गंभीरता को भी बताया जा रहा है।