फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Secures Third Place in National Wrestling Championship

Kanpur News: राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में यूपी ने पाया तीसरा स्थान

Sat, 11 Apr 2026 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
UP Secures Third Place in National Wrestling Championship
कानपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन कर देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया। टीम ने कुल 125 अंक अर्जित कर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में यूपी की बालिका पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन कर कई पदक जीते।
विज्ञापन


76 किलोग्राम भार वर्ग में इतिशा ने स्वर्ण पदक, 68 किलोग्राम में भूमि ने रजत पदक जीता। 53 किलोग्राम में प्रिया चौहान, 55 किलोग्राम में गामिनी, 59 किलोग्राम में स्वाति और 72 किलोग्राम वर्ग में पायल ने कांस्य पदक जीते। टीम का नेतृत्व शहर के राम सजन यादव ने किया। इस उपलब्धि पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण, महासचिव सुरेश उपाध्याय, संयुक्त सचिव चंद्र विजय सिंह ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed