फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: School operators threaten to allow children not to attend online class

यूपी: स्कूल संचालक बच्चों को ऑनलाइन क्लास में न बैठने देने की दे रहे धमकी, अभिभावकों ने बीएसए से की शिकायत

Fri, 19 Jun 2020 10:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Jun 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
UP: School operators threaten to allow children not to attend online class
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्कूल की फीस को लेकर अभिभावकों और स्कूल संचालकों के बीच खींचतान जारी है। गुरुवार को कुछ अभिभावकों ने बीएसए पवन तिवारी को ज्ञापन सौंपकर अतिरिक्त शुल्क के नाम पर अधिक पैसा मांगने की शिकायत की।
विज्ञापन


यह भी बताया कि बच्चों को ऑनलाइन क्लास और टेस्ट में न बैठने देने की धमकी भी दे रहे हैं। बीएसए ने संबंधित स्कूल पर कार्रवाई की बात कही है। स्कूल को नोटिस भेजकर मामले की जानकारी लेंगे। 
विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि वे स्कूल की फीस माफ करने की बात नहीं कह रहे हैं लेकिन स्कूल हर साल लाइब्रेरी, टूर आदि शुल्क जो लेता है वो इस बार न लिया जाए। सभी अतिरिक्त शुल्क फीस में जो जोड़े गए हैं वो हटाए जाएं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल वालों की मनमानी इतनी बढ़ गई है कि वे स्कूल में ही किताबें बेच रहे हैं और रसीद भी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed