{"_id":"629b5ef18695da71537d5ceb","slug":"up-sakshi-maharaj-commented-on-kanpur-violence-advised-hindus-to-keep-self-defense-equipment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Violence: 'हिंदुओं एक हो जाओ, कोई आपकी लड़ाई लड़ने नहीं आएगा, ईंट का जवाब पत्थर से देना सीखो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Violence: 'हिंदुओं एक हो जाओ, कोई आपकी लड़ाई लड़ने नहीं आएगा, ईंट का जवाब पत्थर से देना सीखो'
Sat, 04 Jun 2022 07:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 04 Jun 2022 07:05 PM IST
सार
साक्षी महाराज ने कहा कि हिंदुओं एक हो जाओ, कोई आपकी लड़ाई लड़ने नहीं आएगा। आपको खुद की रक्षा करनी पड़ेगी। ये व्यक्ति विशेष आपको चैन से तभी रहने देंगे जब ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख जाएंगे।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बाजार बंदी की आड़ में हुए बवाल की घटना को लेकर सांसद साक्षी महाराज ने फेसबुक पर टिप्पणी की है। उन्होंने हिंदुओं को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र रखने की सलाह दी है। कहा कि शास्त्र और शस्त्र दोनों का इस्तेमाल करना सीख लीजिए।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि अभी हाल में ही उन्होंने लिखा था कि हिंदुओं सावधान हो जाओ। सुरक्षा के लिए तीर कमान व अन्य जरूरी चीजें रखो। कई लोगों ने उनकी बात का विरोध किया था। कानपुर की घटना पर कहा कि आपने देख लिया न। कौन लोग हैं जिन्होंने जुमे की नमाज के बाद पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। कई पुलिस कर्मी भी चुटहिल हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हिंदुओं एक हो जाओ, कोई आपकी लड़ाई लड़ने नहीं आएगा। आपको खुद की रक्षा करनी पड़ेगी। ये व्यक्ति विशेष आपको चैन से तभी रहने देंगे जब तक कि ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख नहीं जाएंगे। शुक्र कीजिए कि मोदी, योगी और अमित शाह जैसे कर्मयोगी देश का नेतृत्व कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि मैं सबकी लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा।
विज्ञापन