फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   UP Politics, Deputy CM Brijesh Pathak reached Auraiya, said SP has derailed, Akhilesh has lost publics trust

UP Politics: डिप्टी CM बृजेश पाठक पहुंचे औरैया, बोले- डिरेल हो चुकी सपा, अखिलेश खो चुके हैं जनता का भरोसा

Fri, 02 Jun 2023 06:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Jun 2023 06:15 PM IST
सार

Auraiya News: जनपद के दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा पार्टी और अखिलेश पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा डिरेल हो चुकी है, भ्रमित हो चुकी है और जनता का भरोसा खो चुकी है। हमेशा गुंडे, माफिया को बढ़ाने का काम किया है।

विज्ञापन
UP Politics, Deputy CM Brijesh Pathak reached Auraiya, said SP has derailed, Akhilesh has lost publics trust
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शुक्रवार दोपहर औरैया जनपद के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 100 शैया अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही, पार्टी नेताओं और जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जोश भरा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि औरैया जनपद को विकास के मामले सर्वोच्च स्थान दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। सब का भरोसा भाजपा पर है। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सरकार अभियान चला रही है। हम घर-घर जाएंगे, महाजन सभा कर सभी कार्यक्रम सफल बनाएंगे।
विज्ञापन

पहलवानों पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बेटियों को भाजपा द्वारा घसीटे जाने वाले बयान पर निशाना साधा। कहा कि सपा की कथनी करनी में अंतर है। वह डिरेल हो चुके हैं, भ्रमित हो चुके हैं और जनता का भरोसा खो चुके हैं। हमेशा गुंडे, माफिया को बढ़ाने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के सुख-दुख में साथ है भाजपा
जनता ने उन्हें अब नकार दिया है। भाजपा पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। वह जनता के सुख-दुख में साथ है। जिले की स्वास्थ्य बेहतर करना हमारा पहला कर्तव्य है। जल्द ही जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगे। मेडिकल कॉलेज संचालन होगा, तो सुविधाएं मिलेगी।

मेडिकल कॉलेज का भी किया निरीक्षण
अस्पताल का निरीक्षण कर इमेरजेंसी, जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल चाल चाना। इसके बाद वह कलक्ट्रेट पहुंचे और विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद उमरी गोशाला और सेहुद में निर्णाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद रामशंकर कठेरिया समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed