फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up police officer suspended for taking money

रुपये मांगने के आरोप में इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, आरोपी पुलिस अधिकारी ने एसपी को पत्र भेज की ये मांग

Tue, 07 May 2019 11:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 07 May 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
up police officer suspended for taking money
यूपी पुलिस फाइल फोटो
हिरासत से महिला को छोड़ने के लिए रुपये मांगने के आरोप में एसपी ने क्राइम इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया। इसके कुछ ही घंटे बाद आरोपी क्राइम इंस्पेक्टर ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर सेवानिवृत्ति देने की मांग कर दी। एसपी ने दोनों मामलों की जांच पुलिस अफसरों को सौंपी है।
विज्ञापन


औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पढ़ीन में पुलिस ने चार मई को एक खेत के पास से वृद्धा द्रोपदी उर्फ कलावती का शव बरामद किया था। पुलिस ने घटना वाले दिन ही मृतका के पूरे परिवार को पूछताछ के लिए कोतवाली में बैठा लिया था। बाद में पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका की बड़ी बहू राधा देवी को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

तब पुलिस ने बताया था कि खुलासे में वृद्धा की दूसरी मदद की थी। जिस पर पुलिस ने उसे सरकारी गवाह बना लिया था। मंगलवार को मामले में तब नया मोड़ आया, जब देवकी ने क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार पर आरोप लगाया कि उसके निर्दोष होने के बाद भी निर्धारित समय सीमा के बाद भी उसे कोतवाली में बिठाए रखा।

 

उसने इस मामले में पुलिस महानिरीक्षक  कानपुर जोन को नोटरी हलफनामा भी दिया। उसने यह भी बताया कि उसने जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य लोगों को भी मामले की जानकारी दी थी। उधर पुलिस महानिरीक्षक कानपुर जोन ने एसपी हरीश चंदर को जांच कराने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि तत्काल प्रभाव से क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं सीओ सिटी श्यौदान सिंह को जांच सौंप दी। 

 
विज्ञापन

उधर, इस घटनाक्रम के चंद घंटों बाद आरोपी क्राइम इंस्पेक्टर ने पुलिस अधीक्षक को वीआरएस की मांग करते हुए पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष उन पर गलत रिपोर्ट लगाने का दबाव बना रहे थे और फोन पर उनसे अभद्रता भी की। एसपी हरीश चंदर ने बताया कि इंस्पेक्टर अशोक सिंह द्वारा एक पत्र दिया गया है। इसकी जांच के लिए एएसपी को सौंप दी गई है।

उधर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने बताया कि जब इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला साफ होने लगा तो वह अब अपने बचाव में बेवजह की बातें बना रहे हैं। कहा कि उनके खिलाफ मंगलवार को आईजी जोन के सामने पीड़िता देवकी के बयान कराए हैं, अब प्रमुख सचिव के सामने बयान कराएंगे। किसी भी हालत में गरीबों का शोषण नहीं होने देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed